{"_id":"597b71ba4f1c1b47418b462f","slug":"21501262266-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलेभर में श्रावणी उपाकर्म मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलेभर में श्रावणी उपाकर्म मनाया
Updated Fri, 28 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। रक्षाबंधन के दिन 7 अगस्त को चंद्रग्रहण होने के कारण जिलेभर में श्रावणी उपाकर्म शुक्रवार को मनाया गया। जिला मुख्यालय के साथ ही गंगोलीहाट, डीडीहाट, बेड़ीनाग, अस्कोट, थल, नाचनी, मुनस्यारी समेत कई स्थानों पर श्रावणी उपाकर्म विधि विधान के साथ मनाया गया।
पिथौरागढ़ के लक्ष्मी नारायण मंदिर में सामूहिक रूप से श्रावणी उपाकर्म का आयोजन हुआ। पंडितों ने वैदिक मंत्रों के साथ जनेऊ और रक्षा तागा की प्रतिष्ठा की। इस मौके पर देवोक्ता ऋषय तृपंताम, वंशोक्ता ऋषय तृपंताम मंत्रों के साथ ऋषि मुनियों को याद किया गया। लोगों ने जनेऊ धारण किया। हाथ में रक्षा तागा बांधा। गंगोलीहाट के महाकाली मंदिर में भी लोगों ने सामूहिक रूप से जनेऊ धारण किया।
कई गांवों में भी श्रावणी उपाकर्म का सामूहिक आयोजन हुआ। जनेऊ धारण करने तक लोगों ने व्रत रखा। डीडीहाट में ऋषि तर्पण के लिए लोग चंद्रभागा नदी के किनारे एकत्र हुए। वहां पर पंडित त्रिभुवन उपाध्याय और उमेश जोशी ने विधि विधान के साथ पूजा कराई। बाद में पंडितों ने अपने यजमानों की कलाई पर ऐन बद्धो बली राजा, दानवेंद्रो महाबल मंत्र के साथ रक्षातागा बांधा।