{"_id":"5c9128bebdec22145d38306e","slug":"201553017022-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईवीएम और वीवीपैट का पहला रैंडमाइजेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईवीएम और वीवीपैट का पहला रैंडमाइजेशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में 11अप्रैल को लोकसभा चुनाव में प्रयोग होने वाली ईवीएम और वीवीपैट का प्रथम रेंडमाइजेशन किया। रेंडमाइजेशन के बाद उनका विधानसभा वार आवंटन किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 960 बैलेट यूनिट, 828 कंट्रोल यूनिट, 867 वीवीपैट का रेंडमाइजेशन किया गया। बताया कि 59 सेट निर्वाचन प्रशिक्षण कार्य में प्रयोग किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि 42 विधानसभा धारचूला के लिए 240 बैलेट, कंट्रोल यूनिट और 253 वीवीपैट का आवंटन किया गया है। इसी तरह 43 विधानसभा डीडीहाट के लिए 192 बैलेट, 199 वीवीपैट, 44 विधानसभा पिथौरागढ़ के लिए 190 बैलेट, 201 वीवीपैट और 45 विधानसभा गंगोलीहाट के लिए 206 बैलेट यूनिट, 214 वीवीपैट का आवंटन किया गया।
विज्ञापन
उन्होंने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को बताया कि द्वितीय ईवीएम और वीवीपैट का रेंडमाइजेशन रिटर्निंग अधिकारी जिलाधिकारी अल्मोड़ा स्तर पर प्रेक्षक निर्वाचन आयोग की उपस्थिति में किया जाएगा।
इसके बाद ईवीएम और वीवीपैट का आवंटन मतदेय स्थल वार होगा। इस दौरान उपजिलाधिकारी आरडी पालीवाल, नोडल अधिकारी ईवीएम अखिलेश कुमार शर्मा, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी गौरव कुमार, भाजपा के सुभाष चंद्र जोशी, कांग्रेस के रजत कुमार, यूकेडी के दलीप सिंह धामी, बीएसपी के केशव कार्की मौजूद रहे।