{"_id":"5c3ccf09bdec22738813a104","slug":"201547489033-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के जनता दरबार में आई 26 समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के जनता दरबार में आई 26 समस्याएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिला कार्यालय सभागार में सोमवार को जनता मिलने कार्यक्रम में 26 शिकायतें दर्ज कराई गईं। जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदांडे ने विभागीय अधिकारियों को समय से जन समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।
शिवदत्त भट्ट ने पिथौरागढ़ नगर में लावारिस पशुओं के लिए नगरपालिका की ओर से निर्मित पशुसदन/काजीहाउस में आवश्यक सुविधाएं मुहैया करने के साथ ही पशुओं को वाहन से चोट पहुंचाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाई करने, गुरना निवासी दिनेश चंद्र एवं चंद्रशेखर भट्ट ने एनएच चौड़ीकरण के दौरान मकान को हो खतरे में आने, कनालीछीना के ग्राम मानीछीना से आए शिवदत्त जोशी ने मानीछीना सिरौली ने भूमि मुआवजा देने, निजी भूमि में काटे गए पेड़ों के मुआवजा राशि उपलब्ध कराने का मांग पत्र सौंपा। पौंण निवासी प्रकाश वर्मा ने दो गायों की मौत का मुआवजा देने की मांग की। नैनीसैनी ओड़माथा के लोगों ने प्राधिकरण के विरोध में ज्ञापन सौंपा। डीएम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से समस्याएं हल करने के निर्देश दिए।
जनता मिलन कार्यक्रम में प्रभागीय वनाधिकारी विनय भार्गव, डीआरडीए के पीडी डीडी पंत, उपजिलाधिकारी सदर एसके पांडेय, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विद्यासागर कापड़ी समेत सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी एवं फरियादी आदि उपस्थित रहे।