{"_id":"5bf58e7ebdec2269685b1844","slug":"201542819454-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेम को कांटों के ताज से गुजरना होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेम को कांटों के ताज से गुजरना होगा
Updated Wed, 21 Nov 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। नवसृजित नगर पंचायत बेड़ीनाग में बंपर जीत हासिल करने वाले पहले अध्यक्ष हेम पंत को जनता की कसौटी में खरा उतरने के लिए कांटों के ताज से गुजरना होगा। लोगों के भारी समर्थन से जाहिर है कि उनकी उम्मीदें भी काफी होंगी।
बेड़ीनाग बाजार और इससे लगे ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ कर चार साल पहले नगर पंचायत का गठन हुआ था। तभी से यहां का काम प्रशासक के भरोसे चल रहा है। छिटपुट चल रहे कार्यों को गति देने के लिए यहां निर्वाचित नगर पंचायत बोर्ड का इंतजार था। बेड़ीनाग बाजार के बाशिंदे लंबे समय से यहां भूमि विवाद के कारण जमीन का मालिकाना हक न होने का दंश झेल रहे हैं।
प्रदेश की सत्ता में बारी-बारी से काबिज कांग्रेस और भाजपा इस समस्या के समाधान के मामले में दो कदम भी नहीं बढ़ पाई है। निकाय चुनाव में यह एक प्रमुख मुद्दा था। निर्वाचित अध्यक्ष के लिए इस मामले को शासन, प्रशासन और जन सहयोग से समाधान के मार्ग तक ले जाने की चुनौती होगी। इसके अलावा सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, पैदल संपर्क मार्ग, ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं का समाधान, नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण आदि समस्याओं से नए नगर पंचायत बोर्ड को जूझना होगा।
विज्ञापन
नगर में सीवर की समस्या भी बढ़ती जा रही है। इसके समाधान की चुनौती भी महत्वपूर्ण है। नगर पंचायत में अभी आय के स्रोत नगण्य हैं। पूर्व में किसी भी तरह के टैक्स निर्धारित नहीं किए गए हैं। आय के स्रोत बढ़ाने के लिए कार पार्किंग की व्यवस्था करने और उससे आमदनी समेत कई मुद्दे निर्वाचित अध्यक्ष और सभासदों का इंतजार कर रहे हैं।
अध्यक्ष कार्यालय के लिए खाली कराया जाएगा ईओ का कमरा
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। नगर पंचायत बेड़ीनाग के गठन के बाद यहां के पुराने पंचायत घर को नगर पंचायत के कार्यालय का दर्जा दिया गया था। यह भवन जर्जर हालत में है। एक कक्ष में अधिशासी अधिकारी का कार्यालय है, जबकि दूसरे कक्ष में अन्य स्टाफ और अभिलेख हैं। अधिशासी अधिकारी एपी सक्सेना का कहना है कि फिलहाल उनके कक्ष को अध्यक्ष का कार्यालय बनाया जाएगा। वह स्टाफ कक्ष में शिफ्ट हो जाएंगे। बाद में नगर पंचायत बोर्ड के फैसले के अनुसार व्यवस्था की जाएगी।