फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   तकनीकि खराबी से बंद रहा राईआगर एसबीआई

तकनीकि खराबी से बंद रहा राईआगर एसबीआई

Tue, 26 Jun 2018 09:56 PM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
तकनीकि खराबी से बंद रहा राईआगर एसबीआई
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। नगर समेत आस-पास के कस्बों में स्थित एसबीआई शाखाओं में धन की कमी के चलते व्यापारियों के साथ ही ग्रामीणों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राईआगर स्थित एसबीआई शाखा में तकनीकी खराबी के चलते मंगलवार को कामकाज ठप रहा। लोगों ने बृहस्पतिवार तक बैंक में लेन-देन सामान्य नहीं होने और एटीएम के सुचारु नहीं होने पर शुक्रवार को प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

राईआगर में स्टेट बैंक के गेट पर शाखा प्रबंधक ने तकनीकी खराबी आने से कोई कामकाज नहीं होने की सूचना चस्पा कर दी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों से बैंक में कामकाज निपटाने आए लोगों और स्थानीय व्यापारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पूर्व छात्र संघ महासचिव और व्यापारी हिमांशु आगरी, हरीश उपाध्याय, डब्बू, मोहम्मद शाबिर ने बताया कि एसबीआई का एटीएम छह माह से बंद पड़ा है। बैंक में पिछले तीन दिनों से लेन-देन नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि राईआगर से लोग हल्द्वानी, पिथौरागढ़, गंगोलीहाट, चौड़मन्या आदि जगहों को जाते हैं। उनका कहना है कि बैंक से लेन-देन नहीं होने के चलते शादी के सीजन में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने एसबीआई प्रबंधन को पत्र लिख बृहस्पतिवार तक बैंक में लेन-देन सामान्य नहीं होने और एटीएम के सुचारु नहीं होने पर शुक्रवार को प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed