{"_id":"5b1eae0a4f1c1bae6e8b773a","slug":"201528737290-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनस्यारी, नाचनी में बारिश, पिथौरागढ़ में उमस भरी गर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनस्यारी, नाचनी में बारिश, पिथौरागढ़ में उमस भरी गर्मी
Updated Mon, 11 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़/मुनस्यारी/नाचनी। सोमवार को जिला मुख्यालय के साथ ही जिले के तमाम हिस्सों में उमस भरी गर्मी रही। वहीं, मुनस्यारी और नाचनी में बारिश हुई।
जिला मुख्यालय में दिनभर गरमी का प्रकोप रहा। उमस से लोग परेशान रहे। जिले के तमाम इलाकों में भी गरमी का असर देखा गया। दिन भर बादलों से घिरा रहा। शाम को ठंडी हवा चलने से लोगों को उमस से राहत मिली। वहीं, मुनस्यारी में दोपहर दो बजे से करीब पांच बजे तक तीन घंटे बारिश हुई। बारिश से लोगों को गरमी से निजात मिली। मुनस्यारी में बाहर से घूमने आए सैलानी बारिश होने से खुश दिखाई दिए। वहीं रामगंगा घाटी के नाचनी में शाम को चार बजे से करीब पौन घंटे तक बारिश हुई। बारिश से घाटी क्षेत्र में उमस से निजात मिली। जिला मुख्यालय और अन्य क्षेत्रों में उमस से लोग अनुमान लगा रहे हैं कि जल्द ही बारिश होगी।