फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं से भड़के आयुक्त

जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं से भड़के आयुक्त

Wed, 23 May 2018 11:16 PM IST
Updated Wed, 23 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं से भड़के आयुक्त
पिथौरागढ़। कुमाऊं आयुक्त राजीव रौतेला जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं से भड़क उठे। उन्होंने अस्पताल में बेतरतीब होर्डिंग और अभिलेखों की रखरखाव में लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। साथ ही 10 दिन में व्यवस्थाएं सुधारने की हिदायत दी।
विज्ञापन


बुधवार को निरीक्षण के दौरान आयुक्त को अस्पताल परिसर में बेतरतीब होर्डिंग लगी मिली। अस्पताल में इस अव्यवस्था पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने अस्पताल में सरकारी योजनाओं के प्रचार के लिए एक स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए। आयुक्त ने पंजीकरण कक्ष के अभिलेखों में भी खामी पकड़ी। इसमें शुल्क विवरण और अन्य जानकारियां स्पष्ट रूप से अंकित नहीं थी।
विज्ञापन


अभिलेख भी फटा पाया गया। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई और अभिलेखों के रखरखाव की ओर ध्यान देने को कहा। आयुक्त ने चिकित्सकों को बाहर से दवा न लिखने की नसीहत भी दी। इस मौके पर उन्होंने आईसीयू का भी निरीक्षण किया। उन्होंने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक से तीन दिन के भीतर आईसीयू की सभी व्यवस्थाएं पूरी करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed