{"_id":"5afb15c74f1c1be3408b58d7","slug":"201526404551-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटेज देगी पूरे मामले की गवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटेज देगी पूरे मामले की गवाही
Updated Tue, 15 May 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल की नर्स के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक पर अभद्रता के आरोप की मजिस्ट्रेटी जांच में वीडियो फुटेज पूरे मामले की गवाही देगी। जांच के तहत प्रशासन ने अस्पताल से फुटेज जुटा ली है। इसके साथ ही जांच अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। एक-दो दिनों के भीतर जांच अधिकारी डीएम को अपनी रिपोर्ट देंगे।
पिछले माह जिला अस्पताल में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ.एचएस खड़ायत और ड्यूटी पर तैनात तीन नर्सों के बीच विवाद हो गया था। इस पर तैश में आई एक नर्स ने मरीज को दी जाने वाली दवाएं गटक ली। इस मामले में नर्स एवं परिजनों ने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक को नर्स के आत्मघाती कदम उठाने का जिम्मेदार ठहराया। बाद में डीएम ने इस मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए थे।
एसडीएम संतोष कुमार पांडेय को जांच अधिकारी बनाया गया था। मजिस्ट्रेटी जांच के तहत मामले से जुड़े वादी, प्रतिवादी और गवाहों के बयान लिए गए। इसके साथ ही बतौर साक्ष्य अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में लिए गए। संबंधित पक्षों के बयानों और फुटेज के आधार पर आरोप की जांच की गई। अब मजिस्ट्रेटी जांच अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। उन्होंने बताया कि एक-दो दिन के भीतर जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी।