{"_id":"5ac7acce4f1c1bdc618b5f10","slug":"201523035342-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-नेपाल सीमा के दर्जनों गांवों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-नेपाल सीमा के दर्जनों गांवों की बिजली गुल
Updated Fri, 06 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल सीमा से लगे दर्जनों गांवों में शुक्रवार सुबह से बिजली गुल रही। पेड़ों की टहनियों के छटान के चलते बिजली आपूर्ति पर असर पड़ा। वहीं, बिजली नहीं होने से भारतीय स्टेट बैंक, ग्रामीण बैंक, डाकघर, एसएसबी, अस्पताल और खुफिया एजेंसियों के कार्यालयों में कामकाज ठप रहा।
इसके अलावा साइबर कैफे, फोटो स्टेट आदि के काम प्रभावित रहे। गौरीहाट में ग्रामीण बैंक का कामकाज भी प्रभावित रहा। इससे दूरदराज से आए कई लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। गौरीहाट, बिसखोली, दोली, झूलाघाट, भटेड़ी, मजिरकांडा, च्योड़ी, गेठिगाड़ा, कटियानी, बगरतोली और गैना समेत कई गांवों में बिजली दिन भर गुल रही।
बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता हरीश कुमार ने बताया कि जाख पंत से खतेड़ा तक बिजली की लाइन के लिए खतरा बने पेड़ की टहनियों का छटान किया गया। इससे बिजली आपूर्ति बाधित रही। उन्होंने बताया कि शनिवार को भी टहनियों के छटान के चलते सुबह दस बजे से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।