फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   शिक्षक विहीन हुआ जूनियर हाइस्कूल सीणीचामा

शिक्षक विहीन हुआ जूनियर हाइस्कूल सीणीचामा

Wed, 17 Jan 2018 10:49 PM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक विहीन हुआ जूनियर हाइस्कूल सीणीचामा
नाचनी (पिथौरागढ़)। जूनियर हाइस्कूल सीणीचामा में तैनात एकमात्र शिक्षक का भी स्थानांतरण होने से विद्यार्थियों के सामने पढ़ाई का संकट खड़ा हो गया है। स्कूल का प्रभार डेढ़ किमी दूरी पर स्थित प्राथमिक पाठशाला के शिक्षक को दिया गया है। बगैर प्रतिस्थानी के शिक्षक का स्थानांतरण करने से अभिभावकों में रोष है।
विज्ञापन


जूनियर हाइस्कूल सीणीचामा पिछले चार साल से शिक्षकों की कमी से जूझ रहा है। चार साल से शिक्षक चंद्रशेखर सामंत विद्यालय को संचालित कर रहे थे। स्कूल में शिक्षकों की कमी के कारण छात्रसंख्या लगातार घटती गई। वर्तमान में मात्र 8 विद्यार्थी स्कूल में पढ़ते हैं। एकल शिक्षक का स्थानांतरण होने से इन विद्यार्थियों की पढ़ाई पर संकट आ गया है। एसएमसी अध्यक्ष उमेद सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक चुफाल, ग्राम प्रधान हंसा देवी, अभिभावक पूरन सिंह ने कहा कि शिक्षा विभाग विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है।
विज्ञापन


बगैर प्रतिस्थानी के शिक्षक का तबादला करना क्षेत्र के लोगों के साथ अन्याय है। कहा कि बगैर प्रतिस्थानी के शिक्षक का स्थानांतरण और डेढ़ किमी की दूरी पर स्थित प्राथमिक स्कूल के शिक्षक को जूनियर हाइस्कूल का चार्ज देना विभागीय अधिकारियों ने शिक्षण के प्रति गैरजिम्मेदारी का परिचय दिया है। कहा कि विद्यालय में शिक्षक की तैनाती नहीं की जाती है तो विद्यार्थियों के साथ जिला मुख्यालय में धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खंड शिक्षाधिकारी से हासिल की जाएगी जानकारी
जूनियर हाइस्कूल सीणीचामा में तैनात एकमात्र शिक्षक का स्थानांतरण करने के मामले में प्रभारी जिला शिक्षाधिकारी गणेश प्रसाद का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। मुनस्यारी के खंड शिक्षाधिकारी से इस मामले में जानकारी हासिल की जाएगी। विद्यालय में शिक्षक की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed