{"_id":"5a2ec8b34f1c1bc1678c103e","slug":"201513015475-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन के मामला पकड़ में आया तो चेकपोस्ट प्रभारी निलंबित होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन के मामला पकड़ में आया तो चेकपोस्ट प्रभारी निलंबित होगा
Updated Mon, 11 Dec 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। शासन के निर्देशानुसार सोमवार को हुए जनता दरबार कार्यक्रम में विभिन्न समस्याओं के 53 आवेदन प्राप्त हुए। जनता दरबार में डीएम ने पिथौरागढ़-टनकपुर मार्ग पर टैक्सियों के आधे रास्ते में पलटी मारने की प्रथा को 15 दिसंबर के बाद पूरी तरह रोकने का फैसला लिया गया। इस समय टैक्सी वाले पिथौरागढ़ से टनकपुर के लिए यात्री बिठाते हैं लेकिन लोहाघाट के पास उनको दूसरे वाहन में बिठा देते हैं।
अवैध खनन संबंधित शिकायत के समाधान पर डीएम ने कहा कि जिला स्तर पर पुलिस और वन विभाग की चेक पोस्टों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। अवैध रूप से खनन सामग्री के साथ पकड़े जाने पर संबंधित चेक पोस्ट प्रभारी को निलंबित किया जाएगा। नगर क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटों के लगातार खराब होने की शिकायत पर उन्होंने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए कि शीघ्र जितनी भी स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं उन्हें तत्काल ठीक करने को कहा।
पांडेगांव पुल निर्माण के कारण जीआईसी, सरस्वती विहार कालोनी आदि क्षेत्रों में हो रही रसोई गैस, दूध की किल्लत से संबंधित आवेदन पर गैस प्रबंधक को निर्देशित किया है कि क्षेत्र में छोटे वाहनों से गैस सिलेंडर करने, दुग्ध विभाग को निर्देश दिए कि दुग्ध एटीएम वाहन को उक्त क्षेत्र में वैकल्पिक मार्ग से नियमित दुग्ध वितरण किया जाए।
विज्ञापन
जनता दरबार में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी विगत जनता दरबार में उठाई गई समस्याओं के संबंध में की गई कार्यवाही के संबंध में जिलाधिकारी से जानकारी ली। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी वंदना समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद थे।