{"_id":"5a26d45d4f1c1b69678c0269","slug":"201512494173-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनस्यारी में न्यूनतम तापमान दो डिग्री पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनस्यारी में न्यूनतम तापमान दो डिग्री पहुंचा
Updated Tue, 05 Dec 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़/मुनस्यारी। जिले में लगातार दूसरे दिन भी बादल घिरे रहने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिला मुख्यालय में अधिकतम तापमान 13.7 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से मौसम में थोड़ा सुधार आ जाएगा।
इस बीच सोमवार की रात मुनस्यारी की ऊंची चोटियों पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा में हिमपात हुआ। छिपलाकेदार में भी थोड़ी बर्फ गिरी है। मुनस्यारी में कड़ाके की ठंड का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां का न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मुनस्यारी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 10 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
धारचूला तहसील के ऊंचाई वाले इलाकों में भी हिमपात हुआ है। लिपुलेख, नाभिढांग, कुटी, ज्योलिंगकांग में सोमवार रात से लगातार बर्फ गिर रही है। कैलाश मानसरोवर पैदल यात्रा मार्ग कालापानी से आगे बर्फ से ढक चुका है।