{"_id":"59b423464f1c1be87f8b55ee","slug":"201504977734-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनियाखान न्याय पंचायत ने जीती ट्राफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनियाखान न्याय पंचायत ने जीती ट्राफी
Updated Sat, 09 Sep 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में धनियाखान न्याय पंचायत ने सर्वाधिक अंक जुटाकर इस बार की चैंपियन ट्राफी पर कब्जा कर लिया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं का शनिवार को समापन हो गया।
जीआईसी के खेल मैदान में आयोजित दो दिनी ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का एसएसबी के द्वितीय कमान अधिकारी शेरिंग दोरजे ने समापन किया। विशिष्ट अतिथि पूर्व वॉलीबाल खिलाड़ी पीएस पांगती और गोविंद ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। प्राथमिक वर्ग बालक-बालिका की 400 मीटर दौड़ में हिमांशु सिंह, 100 मीटर में सुमित खोलिया, 200 मीटर में हर्षित मेहरा, लंबी कूद में प्रियांशु जोशी ने पहला स्थान प्राप्त किया।
सीनियर बालक में दीप कुमार, सीनियर बालिका में प्रियंका कन्याल ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर कई प्रतियोगिताओं में पहला स्थान पाया। इन्हें व्यक्तिगत चैंपियनशिप दी गई। वहीं, 271 अंकों के साथ धनियाखान न्याय पंचायत ने पहला, 110 अंकों के साथ अठखेत ने दूसरा और 87 अंकों के साथ दूनाकोट ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। संयोजक जीआईसी के प्रधानाचार्य काशी राम, ब्लॉक खेल समन्वयक किशोर साह, वीरेंद्र कन्याल ने सभी का आभार जताया। निर्णायक की भूमिका में आन सिंह खोलिया, भुवनेंद्र भंडारी, सुनीता लोहिया, जगमोहन कन्याल, दिनेश ओझा, पंकज चंद आदि मौजूद रहे।