{"_id":"59ac394f4f1c1b49738b4e18","slug":"201504459087-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला फूंका
Updated Sun, 03 Sep 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। प्रवेश प्रक्रिया में अंकों की बाध्यता को समाप्त करने की मांग को लेकर छात्रों ने ने महाविद्यालय परिसर में कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला फूंका। छात्र नेता वीरेंद्र कन्याल के नेतृत्व में एकत्र छात्रों ने विश्वविद्यालय के खिलाफ नारेबाजी भी की।
छात्र नेता कन्याल ने कहा कि महाविद्यालय में दूरस्थ क्षेत्र से विद्यार्थी पढ़ने आते हैं, लेकिन जटिल प्रक्रिया के चलतेे उन्हें प्रवेश नहीं मिल रहा है। कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों ने शिक्षकों की कमी के बावजूद अपनी मेहनत से इंटर की परीक्षा पास की है। अंकों की बाध्यता के कारण उन्हें प्रवेश से वंचित रखा जा रहा है। यह विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ है।
वक्ताओं ने कहा कि प्रवेश के लिए और समय दिया जाए, सभी संस्थागत विद्यार्थियों को स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश दिया जाए। कहा कि ऐसा नहीं होता है तो महाविद्यालय को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया जाएगा। पुतला फूंकने वालों में गणेश दानू, ऋषभ कल्पासी, निखिल सार्की, राहुल कुमार, लवराज, धीरज चंद रजवार, सोनू सामंत, गोवर्धन आदि शामिल थे।