{"_id":"59a2fde74f1c1b04118b46d3","slug":"201503854055-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए लांच किया वीडियो कैसेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए लांच किया वीडियो कैसेट
Updated Sun, 27 Aug 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और लोगों को जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन ने एक वीडियो कैसेट तैयार किया है। इसे वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने लांच किया। इस वीडियो को मुख्य विकास अधिकारी आशीष चौहान के निर्देश पर दिनेश वर्मा और राजा जोशी ने तैयार किया। पिथौरागढ़ से अल्मोड़ा, टनकपुर, धारचूला, थल, बेड़ीनाग, गंगोलीहाट आदि स्थानों को जाने वाली सड़क के किनारे बने स्मृति पटलों को इस वीडियो में रिकार्ड किया गया है।
कई स्थानों पर चालक की लापरवाही, वाहनों की यांत्रिक खराबी के कारण होने वाली दुर्घटनाओं में हर साल कई जानें चली जाती हैं और कई लोगों को जिंदगी भर अपंगता का दंश झेलना पड़ता है। वीडियो में ओवरलोडिंग, चालक के नशे में होने वाली दुर्घटनाओं का भी उल्लेख किया गया है। यह वीडियो अब वाहन चालकों, आम यात्रियों को दिखाया जाएगा, ताकि वह दुर्घटनाओं को रोकने के लिए खुद सजग हों।
यह भी कहा गया कि यदि कोई चालक तेज गति से या नशे में वाहन चलाता है तो वाहन में बैठे यात्रियों की जिम्मेदारी बनती है कि वह तत्काल चालक को टोकें और यदि वह नहीं मानता तो नजदीकी पुलिस थाने को सूचना दें। खतरनाक गति से चलने वाले वाहन में यात्रियों को कदापि सफर नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
मिल्क एटीएम का शुभारंभ किया
पिथौरागढ़। वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने जिला अस्पताल परिसर में मिल्क एटीएम का शुभारंभ किया। दुग्ध संघ की ओर से स्थापित इस एटीएम से लोगों को हर वक्त शुद्ध दूध मिलेगा। जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को भी इससे सुविधा मिलने लगेगी। इस दौरान डीएम सी रविशंकर, सीडीओ आशीष चौहान, एडीएम मोहम्मद नासिर, एसडीएम एसके पांडे आदि मौजूद थे।