फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   सीयूमो ने गांधी चौक पर उपवास रखा

सीयूमो ने गांधी चौक पर उपवास रखा

Sun, 02 Jul 2017 10:59 PM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
सीयूमो ने गांधी चौक पर उपवास रखा
पिथौरागढ़। किसानों का कर्ज माफ करने और आत्महत्या करने वाले किसानों के परिजनों को 50 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग को लेकर रविवार को सीमांत यूथ मोर्चा (सीयूमो) ने गांधी चौक पर उपवास रखा। सीयूमो का आरोप है कि प्रदेश सरकार किसानों की लगातार उपेक्षा कर रही है और घटनाओं को कतई गंभीरता से नहीं ले रही है। कहा गया कि यह मुद्दा बेहद संवेदनशील है और सरकार को तत्काल फैसला लेना चाहिए।
विज्ञापन


सीयूमो के प्रदेश अध्यक्ष सुशील खत्री ने कहा कि सरकार किसानों की आत्महत्या के मामले में गंभीरता बरतने के बजाय ऐसी घटनाओं को नजरअंदाज करती जा रही है। यह प्रदेश के लिए दुर्भाग्य का विषय है। बेड़ीनाग के डोलडुंगरी गांव में किसान की आत्महत्या के बाद प्रदेश सरकार ने जिस तरह का रवैया अपनाया, वह शर्मनाक है। अब तक प्रदेश सरकार के किसी मंत्री ने पीड़ित परिवार के घर जाने की जरूरत नहीं समझी है।
विज्ञापन


सीयूमो के राकेश वर्मा के नेतृत्व में एकत्र युवाओं ने कहा कि यह कदम सरकार को सजग करने के लिए आयोजित किया गया है। उपवास पर नीरज भट्ट, जनार्दन पंत, शंकर राम, सुरेश जोशी, योगेश खर्कवाल, राहुल खत्री, गिरीश पंगरिया, कैलाश कठायत आदि कार्यकर्ता बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed