{"_id":"688272f4d51518a2db0b2429","slug":"198-students-arrived-to-enroll-in-entrance-counselling-pithoragarh-news-c-230-1-pth1004-130652-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: प्रवेश काउंसलिंग में दाखिला कराने के लिए पहुंचे 198 विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: प्रवेश काउंसलिंग में दाखिला कराने के लिए पहुंचे 198 विद्यार्थी
Thu, 24 Jul 2025 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 24 Jul 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। एसएस जीना विश्वविद्यालय के एलएसएम परिसर में बृहस्पतिवार को प्रवेश काउंसलिंग में 198 विद्यार्थी पहुंचे। पहली वरीयता सूची जारी होने के बाद प्रवेश प्रक्रिया 17 जुलाई से प्रारंभ की गई है।
परिसर में स्नातक में 2640 सीटों पर प्रवेश होना है। इसमें बीए में 1680, बीएससी में 720, बीकॉम में 240 सीटों पर प्रवेश होंगे। बृहस्पतिवार को बीए में 110, बीकॉम में आठ, बीएससी जीव विज्ञान ग्रुप में 10 और गणित में 10 विद्यार्थियों ने प्रवेश कराया। अब तक स्नातक में 743 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। प्रवेश प्रक्रिया 26 जुलाई तक चलेगी। परिसर प्रबंधक के मुताबिक 26 जुलाई के बाद दूसरी वरीयता सूची जारी होगी। अभी दूसरी वरीयता सूची जारी होने की तिथि निर्धारित नहीं है।
परिसर में लगभग सात हजार विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। काउंसलिंग सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक की जा रही है। कुलानुशासक डॉ. कमलेश कुमार भाकुनी ने कहा कि विद्यार्थियों को तीन दिन में प्रवेश शुल्क जमा करना होगा। इसके बाद विद्यार्थियों को फीस रसीद के माध्यम से आईडी कार्ड लेना अनिवार्य होगा। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की अंकतालिका, टीसी, चरित्र प्रमाणपत्र, जाति, आधार कार्ड, एंटी रैगिंग प्रपत्र आदि दस्तावेज लाने को कहा है।