{"_id":"5c056d00bdec22416342240a","slug":"191543859456-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्रिस्तान की दीवार क्षतिग्रस्त करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्रिस्तान की दीवार क्षतिग्रस्त करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
Updated Mon, 03 Dec 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। सोमवार के जन मिलन कार्यक्रम में सुन्नी मुस्लिम कब्रिस्तान की दीवार क्षतिग्रस्त करने वाले तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठी। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने रोडवेज स्टेशन की सफाई व्यवस्था कराने में लापरवाही को लेकर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी नवीन सिंह के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में 44 आवेदन प्राप्त हुए।
सुन्नी मुस्लिम कब्रिस्तान ऐंचोली के प्रशासक इंडियन मुस्लिम काउंसिल के सदर हाजी नसीम अहमद ने जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि कुछ लोगों द्वारा कब्रिस्तान की जमीन के पास रेता, रोड़ी, बजरी की अवैध डंप किया जा रहा है। खनन सामग्री रखने से कब्रिस्तान की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है। खनन सामग्री डालकर कब्रिस्तान को क्षति पहुंचाने वाले तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
जीआईसी रोड निवासी डॉ. दिनेश पाठक ने रोडवेज बस स्टेशन के साथ ही सरकारी कार्यालयों के शौचालयों में नियमित सफाई न होने का मामला उठाया। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि एआरटीओ को इस संबंध में पहले भी निर्देश दिए गए थे। इसके बाद भी लापरवाही बरती गई है। कहा कि एआरटीओ के खिलाफ उच्चाधिकारियों को पत्र भेजने के निर्देश दिए। रोडवेज के शौचालयों को आम यात्रियों के लिए खोलने के साथ ही नियमित सफाई करने के निर्देश दिए। आंबेडकर छात्रावास के मैस अध्यक्ष लालू राम और छात्रों ने मैस में भोजन में गुणवत्ता न होने का मामला उठाया।
विज्ञापन
चंपावत के प्रभावित ने डीएम से लगाई गुहार
पिथौरागढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग नौ के चौड़ीकरण के दौरान खतरे की जद में आए मकान से चिंतित चंपावत जिले के सिंगदा (घाट) निवासी एक व्यक्ति ने परिवार के साथ जिलाधिकारी से न्याय की गुहार की है। जन मिलन कार्यक्रम में पहुंचे इस व्यक्ति ने न्याय न मिलने पर परिवार के साथ आत्मदाह करने की धमकी दी है।
सिंगदा निवासी तेज सिंह सोमवार को छोटे बच्चों और परिजनों के साथ डीएम के जनता मिलन में पहुंचा और शिकायत की। तेज सिंह ने कहा है कि एनएच नौ में स्थित सिंगदा में उसका मकान खतरे की जद में आ गया है। मकान की दीवार, लेंटर क्षतिग्रस्त हो गया है। गांव के करीब एक दर्जन परिवारों का रास्ता टूट गया है। उसने कहा कि वह पशुपालन कर परिवार की आजीविका चलाता है। एनएच की ओर से मलबा डाले जाने से सब रास्ते ध्वस्त हो गए हैं। इससे उसकी आजीविका भी संकट में आ गई है। पेयजल लाइन भी तोड़ दी गई है। वह कई बार एनएच लोहाघाट के भी चक्कर लगा चुका है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उसने ठेकेदार पर भी मनमानी करने का आरोप लगाया है। तेज सिंह ने मकान, जमीन का मुआवजा देने की गुहार लगाई है। डीएम सी रविशंकर ने उसे अधिकारियों से स्थलीय निरीक्षण कराए जाने का भरोसा दिलाया।