{"_id":"5c056cfcbdec2241ba2c71e4","slug":"191543859452-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोड़ में रखी गायों की उचित व्यवस्था करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खोड़ में रखी गायों की उचित व्यवस्था करने की मांग
Updated Mon, 03 Dec 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। शहर के पशु प्रेमियों ने नगरपालिका के खोड़ में रखी गायों की उचित व्यवस्था करने की मांग की है। पशु प्रेमी शिव दत्त भट्ट, रिया बनकोटी के नेतृत्व में हुई बैठक में पशु प्रेमियों ने कहा कि नगरपालिका के खोड़ में पिछले 8 महीने से 12 गाय और बछड़े रखे गए हैं। जिनमें से आधे जानवर घायल हैं। खोड़ की छत टपकती है।
खोड़ के अंदर गड्ढे हो गए हैं, जिससे हर समय कीचड़ जमा रहता है। इन लावारिस जानवरों की स्थिति काफी दयनीय है। इन लोगों ने गायों का दोहन करने के बाद सड़क में छोड़ने वाले तत्वों की निंदा की। कहा कि इन लोगों को हिंदु कहलाने का हक नहीं है। गायों को आवारा छोड़ने वाले तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बैठक में धीरज वर्मा, खुरशीद अहमद, विनोद बिष्ट, नवीन तिवारी, नंदू बिष्ट, दीवान सिंह नेगी आदि मौजूद थे।