फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   कड़ाके की ठंड में रात को पानी भरने की विवशता

कड़ाके की ठंड में रात को पानी भरने की विवशता

Mon, 12 Nov 2018 10:46 PM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड में रात को पानी भरने की विवशता
पिथौरागढ़। कुमौड़ गांव में प्रवेश करते ही सीवर लाइन टूटी हुई दिखती है। सीवर का गंदा पानी रास्ते में बह रहा है। हनुमान मंदिर को जाने वाले रास्ते में टायल जगह-जगह उखड़ी हुई हैं। रास्तों पर रोड़ी बजरी के ढेर भी हैं। सड़क बदहाल है। दिगंबर प्रसाद ने बताया कि मोहल्ले में नियमित सफाई नहीं होती है। सीवर सड़क पर बहता रहता है। नालियां टूटी है, पथ प्रकाश व्यवस्था नहीं है। रास्ते की मरम्मत वर्षों से नहीं हुई है।
विज्ञापन


सोमवार को अमर उजाला ने कुमौड़ वार्ड का जायजा लिया। कुमौड़ वार्ड में पुरुष मतदाता तो समस्याओं को लेकर मुखर दिखे, लेकिन महिलाएं झिझकती रहीं। कई मतदाता सीधे सभासद और अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों से नगर के विकास के प्रति उनका नजरिया पूछ भी रहे हैं।
विज्ञापन


इस वार्ड की सबसे बड़ी समस्या पानी की है। कुमौड़ के बलदेव महर ने बताया कि सार्वजनिक नलों में पानी नहीं आता है। यहां दिन की बजाय जलसंस्थान रात को पानी की आपूर्ति कर रहा है। सर्दी की वजह से लोगों को इस पानी के लिए खासी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। दीवानी राम टम्टा ने बताया कि पटगड़ा में पथ प्रकाश व्यवस्था नहीं होने से कई लोग रात के अंधेरे में गिर कर घायल तक हुए हैं। सफाई कर्मी नियमित रूप से नहीं आते।
विज्ञापन
विज्ञापन



-यह सही है कि पानी की आपूर्ति साढ़े छह से लेकर साढ़े सात के बीच में हो रही है। मैने हाल ही में यहां ज्वाइन किया है। समस्या के समाधान की कोशिश की जाएगी।
अशोक कुमार, अधिशासी अभियंता जल संस्थान


वार्ड नंबर छह (कुमौड़ गांव )एक नजर......
मतदाता... 1407
756 महिलाएं
651 पुरुष
प्रत्याशी मैदान में आठ
आबादी करीब साढ़े तीन हजार


पिथौरागढ़ की पहचान हिल जात्रा का मुख्य किरदार लखियाभूत भी इसी क्षेत्र से हैं।




पेट्रोल और कैश की किल्लत का भी है मुद्दा
पिथौरागढ़ । निकाय चुनाव में एटीएम में कैश किल्लत, पेट्रोल और डीजल की किल्लत भी मुद्दा बनने लगा है।
यहां 8 नवंबर 2017 को की गई नोटबंदी के बाद से बैंकों, एटीएम आदि में कैश की किल्लत लगातार बनी हुई है। ऐसे में कांग्रेस के साथ ही निर्दलीय प्रत्याशी भी बैंकों, एटीएम में धन की कमी को मुद्दा बनाकर सत्ताधारी दल पर निशाना साध रहे हैं।

पिथौरागढ़ नगरपालिका क्षेत्र में पानी की किल्लत, दूषित पानी की सप्लाई, हवाई पट्टी से उड़ान शुरू न होने, सफाई व्यवस्था, पथ प्रकाश व्यवस्था के मुद्दे भी उछल रहे हैं। सत्ता में होने के कारण भाजपा को इन मुद्दों से अधिक जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed