फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   पेयजल निगम के ईई-एई सस्पेंड

पेयजल निगम के ईई-एई सस्पेंड

Wed, 23 May 2018 11:12 PM IST
Updated Wed, 23 May 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
पेयजल निगम के ईई-एई सस्पेंड
पिथौरागढ़। नवनिर्मित आंवलाघाट योजना के निर्माण और संचालन में लापरवाही बरतने वाले पेयजल निगम अल्मोड़ा की यांत्रिक शाखा के ईई और एई पर गाज गिर गई है। पेयजल मंत्री प्रकाश पंत ने दोनों अभियंताओं को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन


बुधवार रात पिथौरागढ़ लोनिवि विश्राम गृह में आंवलाघाट योजना की समीक्षा के दौरान पेयजल मंत्री ने अभियंताओं के निलंबन के आदेश जारी किए। निलंबित होने वालों में पेयजल निगम अल्मोड़ा की यांत्रिक शाखा के ईई योगेश कुमार और एई थान सिंह रौतेला हैं। पेयजल मंत्री ने नवनिर्मित आंवलाघाट योजना के संचालन को लेकर उठ रहे सवाल और इस संबंध में पिथौरागढ़ डीएम की जांच रिपोर्ट के आधार पर निलंबन का फैसला किया। निलंबन के साथ ही ईई को निगम मुख्यालय देहरादून और एई को मुख्य अभियंता (कुमाऊं) हल्द्वानी कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि पेयजल संकट के बीच इसी वर्ष 14 अप्रैल को पिथौरागढ़ में सीएम ने नवनिर्मित आंवलाघाट पेयजल योजना का शुभारंभ किया था। लेकिन शुभांरभ के बाद भी क्षेत्रवासियों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पाया। अभी भी इस योजना के जरिये क्षेत्रवासियों को पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं हुई है। शुभारंभ के बाद भी पेयजल आपूर्ति न होने से योजना को लेकर सवाल उठ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर पेयजल मंत्री ने डीएम को योजना की जांच के निर्देश दिए थे। इस क्रम में डीएम ने पिछलों दिनों आंवलाघाट योजना का निरीक्षण किया था। उनके निरीक्षण के दौरान योजना के निर्माण और संचालन से जुड़ी खामियां सामने आई। इस बीच पिथौरागढ़ के दौरे पर आए पेयजल मंत्री ने बुधवार रात लोनिवि विश्राम गृह में योजना की समीक्षा के साथ ही डीएम की रिपोर्ट देखी। इस रिपोर्ट के आधार पर उन्होंने पेयजल निगम यांत्रिक शाखा के ईई और एई को सस्पेंड कर दिया।


अमर उजाला ने पेयजल योजना पर उठाए थे सवाल
अमर उजाला ने नवनिर्मित आंवलाघाट योजना के शुभारंभ के बाद भी पेयजल आपूर्ति सुचारू न होने पर सवाल उठाए थे। सीएम के शुभारंभ के बाद कई दिनों तक आंवलाघाट योजना का पानी क्षेत्रवासियों को नहीं मिला। इस संबंध में अमर उजाला ने लगातार रिपोर्ट प्रकाशित की। अमर उजाला की रिपोर्ट के बाद पेयजल मंत्री ने मामले का संज्ञान लिया। लगातार उठते सवालों के बीच ही पेयजल मंत्री ने डीएम को योजना की जांच के निर्देश दिए थे। आखिरकार जांच के बाद साफ हुआ कि योजना के निर्माण और संचालन में लापरवाही बरती गई। इसका खामियाजा अभी भी पिथौरागढ़ की जनता भुगत रही है। पेयजल मंत्री का कहना है कि जनता के हितों से जुड़े मुद्दों पर लापरवाही कतई बर्दास्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed