{"_id":"5b01b4824f1c1bf36b8b4c69","slug":"191526838402-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस पर गिरा पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस पर गिरा पत्थर
Updated Sun, 20 May 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। हल्द्वानी डिपो की पिथौरागढ़ आ रही एक बस पर बारहमासी सड़क निर्माण के दौरान बड़ा पत्थर गिर गया। इससे बस का यात्री दरवाजा और सीढ़ियां टूट गई। पत्थर गिरने के बाद बस अनियंत्रित होकर खाई की ओर बढ़ गई। हालांकि चालक की सूझबूझ के साथ बस को रोक लिया।
इस हादसे में बस सवार 32 यात्री बाल-बाल बच गए। रविवार शाम घाट-गुरना के बीच यह हादसा हुआ। बारहमासी सड़क निर्माण के दौरान बस संख्या यूके 07 पी 3231 पर पहाड़ी से बड़ा पत्थर गिर गया। चालक रणधीर सिंह सिरोही ने बताया कि पत्थर गिरने से दरवाजा और सीढ़ी टूूट गई। हादसे के बाद बस सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। पिथौरागढ़ पहुंचने के बाद बस को मरम्मत के लिए वर्कशॉप लाया गया।