फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   निकायों के वार्डों में आरक्षण का निर्धारण

निकायों के वार्डों में आरक्षण का निर्धारण

Fri, 27 Apr 2018 10:36 PM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
निकायों के वार्डों में आरक्षण का निर्धारण
पिथौरागढ़। जिले के पांचों निकायों के वार्डों में आरक्षण का निर्धारण कर दिया गया है। डीएम सी रविशंकर ने आपत्ति और सुझाव के लिए सात दिन का समय निर्धारित किया है। पिथौरागढ़ पालिका में 20, डीडीहाट और धारचूला नगरपालिका, गंगोलीहाट, बेड़ीनाग नगर पंचायत में 7-7 वार्ड हैं।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ पालिका बजेटी, कुमौड़ वार्ड की सीट अनुसूचित जाति, टकाना कॉलोनी अनुसूचित जाति की महिला, लुंठ्यूड़ा, भाटकोट, चंद्रभागा, शिवालया, दौला की सीट महिला, तिलढुकरी सीट पिछड़ी जाति की महिला के लिए आरक्षित की गई है। विण जाखनी, पांडेगांव, जगदंबा कॉलोनी, कृष्णापुरी, नयाबाजार, सिमलगैर, एंचोली, सिनेमालाइन, धनौड़ा, सेरा पुनेड़ी, खड़कोट की सीट अनारक्षित रखी गई है। डीडीहाट नगर पालिका का सुभाष चंद्र बोस वार्ड, पोस्ट आफिस वार्ड, अनुसूचित जाति महिला, अंबेडकर वार्ड अनुसूचित जनजाति, शिमला, जीआईसी और शिव मंदिर वार्ड को अनारक्षित रखा गया है।
विज्ञापन


धारचूला नगरपालिका के ग्वालगांव वार्ड अनुसूचित जाति महिला, शिव मंदिर वार्ड अनुसूचित जनजाति, डाक बंगला वार्ड अनुसूचित जनजाति महिला, विवेकानंद वार्ड पिछड़ी जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। तहसील वार्ड, घटधार वार्ड, पंचायतघर वार्ड को अनारक्षित रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगोलीहाट नगर पंचायत के पुनोली वार्ड अनुसूचित जाति महिला, बाजार वार्ड अनुसूचित जाति, पठक्यूड़ा महिला के लिए आरक्षित है। हनेरा, लाली, कुंजनपुर अनारक्षित रखी गई है। बेड़ीनाग नगर पंचायत का खितोली वार्ड अनुसूचित जाति महिला, भट्टीगांव महिला, नागदेव मंदिर, शहीद चौक, लक्ष्मीनगर, सरस्वती विहार की सीट अनारक्षित रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed