फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   खड़कोट में सार्वजनिक पुस्तकालय खुला

खड़कोट में सार्वजनिक पुस्तकालय खुला

Tue, 27 Mar 2018 11:08 PM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खड़कोट में सार्वजनिक पुस्तकालय खुला
पिथौरागढ़। नगर के खड़कोट में सार्वजनिक पुस्तकालय खुल गया है। पुस्तकालय में विभिन्न प्रकार के साहित्य के साथ ही समसामयिक और प्रतियोगी पत्र-पत्रिकाएं उपलब्ध रहेगी। पुस्तकालय खुलने से नियमित अध्ययन के साथ ही छात्र-छात्राएं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी लाभ होगा।
विज्ञापन


मंगलवार को सरस्वती बालिका विद्या मंदिर खड़कोट में डीएम सी रविशंकर ने पुस्तकालय का उद्घाटन किया। उन्होंने पुस्तकालय खोलने की पहल का स्वागत किया और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। इस अवसर पर डॉ. गुरुकुलानंद कच्चाहारी ने पुस्तकालय को चारों वेदों का संकलन भेंट किया।
विज्ञापन


तमन्ना संस्था ने इस पुस्तकालय के संचालन का जिम्मा उठाया है, जबकि स्कूल प्रबंधन ने इसके लिए जगह दी है। इस दौरान सीओ शेखर सुयाल, प्रधानाचार्य रेखा जोशी, डॉ. परमानंद चौबे, जुगल किशोर पांडेय, मंजुला अवस्थी, शारदा विदुषी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed