{"_id":"5a9592fe4f1c1b514a8bba87","slug":"191519751934-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलनकारियों ने अनशन स्थल पर गुलाल उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलनकारियों ने अनशन स्थल पर गुलाल उड़ाया
Updated Tue, 27 Feb 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। हलियाडोब से लछीमा, ओखरानी होते हुए नाचनी तक प्रस्तावित सड़क का काम पूरा करने की मांग को लेकर लछीमा के महरी धर्मशाला में क्रमिक अनशन जारी है। अनशन पर बैठे लोगों ने तय किया है कि इस बार होली मनाने गांव नहीं जाएंगे। मंगलवार को लोगों ने अनशन स्थल पर रंग और गुलाल लगाकर होली का आगाज किया।
मंगलवार को क्रमिक अनशन पर दिनेश चंद्र पाठक और मोहन चंद्र पाठक बैठे। अनशन स्थल पर हुई सभा में संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष कै. गोपाल सिंह मेहता ने लोनिवि पर क्षेत्र की जनता के साथ धोखा करने का आरोप लगाया। आंदोलन को दशौली, कोटगाड़ी, डाडल, पांखू, लछीमा, ओखरानी, बडगाड़ा, अनेरीगाड़, बाजानी, उड़ी, सिरतोली, मलानी, चितरखेत, चिलकिया, नाचनी गांव के लोग सहयोग दे रहे हैं।
अनशन स्थल पर हुई सभा में देवीदत्त पाठक, शेर सिंह मेहता, केशर सिंह कार्की, प्रवीण सिंह महरा, कौस्तुभानंद पाठक आदि ने विचार रखे। संघर्ष समिति ने होली के बाद पांच मार्च से क्रमिक अनशन को आमरण अनशन में तब्दील करने का फैसला लिया है।