{"_id":"5a68c0e94f1c1b86268b6216","slug":"191516814569-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम ने मनरेगा के कार्यों को देखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीम ने मनरेगा के कार्यों को देखा
Updated Wed, 24 Jan 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाचनी (पिथौैरागढ़)। ‘प्रशासन चला गांव की ओर’ कार्यक्रम के तहत बमनगांव में अधिकारियों ने लोगोें की समस्याएं सुनने के साथ ही विकास कार्यों का निरीक्षण किया। नोडल अधिकारी डीडीहाट के भूमि संरक्षण अधिकारी अनिल कुमार के नेतृत्व में पहुंची टीम ने मनरेगा के कार्यों को देखा।
लोगों ने बताया कि बमनगांव से रौतगांव तक बनी सड़क जुलाई 2017 से बंद है। भूस्खलन से पैदल रास्ते क्षतिग्रस्त हो गए हैं, इनकी मरम्मत नहीं की जा रही है और न ही सड़क खोली जा रही है। इस दौरान लोनिवि डीडीहाट को सड़क खोलने के निर्देश दिए गए। लोगों ने बिजली मीटरों की रीडिंग नहीं लेने की भी शिकायत की। कहा कि नई पेयजल योजना बनाने के लिए धन नहीं मिल पाया है। कार्यक्रम के दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत रेखा देवी और हेमा देवी को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
रेखा देवी की दो, हेमा देवी की तीन पुत्रियां हैं। दोनों ने बेटियों के जन्म के बाद परिवार नियोजन अपना लिया था। इस मौके पर लगाई गई किसान चौपाल में किसानों को खेती के गुर सिखाए गए। वहां सहायक खाद्य पूर्ति निरीक्षक जगदीश राठौर, ग्राम विकास अधिकारी दुर्गा राम, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी आशुतोष बाफिला, संकुल समन्वयक गोविंद राणा आदि मौजूद थे।