फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   नेपाल से आने वाले लोगों को मिठाई खिलाएं

नेपाल से आने वाले लोगों को मिठाई खिलाएं

Wed, 17 Jan 2018 10:50 PM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
नेपाल से आने वाले लोगों को मिठाई खिलाएं
पिथौरागढ़। डीएम सी रविशंकर ने गणतंत्र दिवस के दिन नेपाल सीमा पर नेपाल से आने वाले लोगों को मिठाई खिलाने के निर्देश पुलिस को दिए हैं। कहा है कि इसके लिए एसएसबी के साथ समन्वय स्थापित कर लिया जाए। डीएम ने गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों में आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन


डीएम ने 26 जनवरी की तैयारी बैठक लेते हुए कहा कि इस कार्यक्रम को मात्र सरकारी कार्यक्रम तक सीमित न रखा जाए, इसमें स्थानीय लोगों, संस्थाओं की सहभागिता होनी चाहिए, ताकि वास्तविक रूप से इस पर्व को राष्ट्रीय पर्व का स्वरूप प्रदान हो। उन्होंने जिला मुख्यालय के साथ ही विकासखंड स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बताया गया कि 26 जनवरी को जिला मुख्यालय में सुबह 7.30 बजे खेल स्टेडियम से प्रभातफेरी निकलेगी। सुबह 9.30 बजे सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण होगा। 9.35 बजे जिला कार्यालय से विकास योजनाओं की झांकी निकाली जाएगी। 10.30 बजे पुलिस लाइन में परेड का आयोजन किया जाएगा। स्वाधीनता सेनानियोें, सैन्य विधवाओं को सम्मानित किया जाएगा। 25 और 26 जनवरी को कम रोशनी वाले बल्बों से राजकीय भवनों को प्रकाशमय बनाया जाएगा। भाषण, वाद-विवाद प्रतियोगिता के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन जिलेभर में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगरपालिका, नगर पंचायत क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया जाएगा। विभिन्न प्रतिमाओं की रंगाई, पुताई की जाएगी। इससे पहले 25 जनवरी को खेल विभाग क्रास कंट्री का आयोजन करेगा। डीएम ने कहा कि आपदा में बेहतर काम करने वाले अधिकारी, कर्मचारियों, जिले में उल्लेखनीय कार्य करने वाले कार्मिकों के साथ ही स्वच्छता कर्मियों कोे गणतंत्र दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed