{"_id":"59e63def4f1c1b69678b6258","slug":"191508261359-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमाऊं और सोर की संस्कृति संरक्षण के कार्यक्रमों को दी जाएगी वरीयता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमाऊं और सोर की संस्कृति संरक्षण के कार्यक्रमों को दी जाएगी वरीयता
Updated Tue, 17 Oct 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। 6 से 12 नवंबर तक होने वाले शरदोत्सव एवं विकास प्रदर्शनी-2017 में कुमाऊं और सोर (पिथौरागढ़) की संस्कृति संरक्षण और संवर्धन से जुड़े कार्यक्रमों को वरीयता दी जाएगी।
पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती की अध्यक्षता में लोक संस्कृति से जुड़े लोगों और कलाकारों की बैठक हुई। तय हुआ कि स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रमों, विद्यालयों, स्थानीय और राज्य स्तरीय सांस्कृतिक दलों को प्राथमिकता देने के साथ ही बेहतरीन सांस्कृतिक दलों को वरीयता दी जाएगी। पालिकाध्यक्ष खाती ने कहा कि दो साल विराम के बाद शरदोत्सव होने जा रहा है। आयोजन को भव्य रूप दिया जाएगा।
बैठक में स्वरांजलि नृत्य वाटिका की प्रबंधक उमा पांडेय, रेणू कुंवर, नवोदय पर्वतीय कला केंद्र के निदेशक हेमराज बिष्ट, दिलीप वल्दिया, लोक गायक सुरेश प्रसाद सुरीला, प्रकाश बेलाल, प्रकाश रावत, योगेश भट्ट आदि मौजूद थे। संचालन रंगकर्मी जनार्दन उप्रेती ने किया।
विज्ञापन
ऐंपण, रंगोली, मेहंदी समेत कई प्रतियोगिताएं होंगी
आयोजन समिति की ओर से बताया गया कि शरदोत्सव के दौरान कई प्रतियोगिताएं होंगी, इनमें ऐंपण, रंगोली बनाओ, मेहंदी, सुई-तागा, चम्मच-अंठी दौड़, लोटे में पानी सिर परह रख दौड़, पुष्प सज्जा, कुमाऊंनी व्यंजन, कुर्सी दौड़, फैंसी ड्रेस, बिंदी लगाओ, गुब्बारा फुलाओ प्रतियोगिता शामिल होगी।
देवसिंह मैदान में शरदोत्सव नहीं कराने की मांग
व्यापार मंडल पदाधिकारियों और कई अन्य लोगों ने देव सिंह खेल मैदान में शरदोत्सव नहीं कराने की मांग की है। व्यापार मंडल अध्यक्ष शमशेर महर, बार संघ के सचिव अजय बोहरा, फुटबाल प्रशिक्षक गोपाल मेहता, व्यापार मंडल सचिव संतोष बिष्ट, मंत्री दिनेश कापड़ी, आशीष सौन, मनीष चौधरी, मनोज पुनेठा आदि ने कहा कि इससे मैदान को नुकसान पहुंचेगा।