{"_id":"59d1225b4f1c1bb6538b52a6","slug":"191506878043-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए ने जंगल में पांच बकरियों को मार गिराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए ने जंगल में पांच बकरियों को मार गिराया
Updated Sun, 01 Oct 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्कोट (पिथौरागढ़)। तेंदुए ने जंगल गई पांच बकरियों को मौत के घाट उतार दिया है। इनमें से चार बकरियां गाभिन भी थी। वन विभाग की टीम ने घटना की जानकारी मिलते ही मौका मुआयना किया। बकरियों के मरने से गरीब महिला गंभीर संकट में आ गई है।
बताया गया कि चमलेग गांव की अनीता देवी अपनी पांच बकरियों को जंगल चराने के लिए ले गई थी, तभी तेंदुए ने पांचों बकरियों को एक साथ मौत के घाट उतार दिया। अनीता ने बताया कि वह पशुपालन कर परिवार का गुजारा करती थी, एक साथ पांच बकरियां मरने से उसके सामने गंभीर संकट आ गया है।
वन रक्षक महेंद्र सिंह चमियाल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित परिवार को मदद देने का आश्वासन दिया। चमलेग गांव के सामाजिक कार्यकर्ता महेश बसेड़ा ने घटना की जानकारी वन विभाग और पशुपालन विभाग को दे दी है।