{"_id":"599726234f1c1bab778b4668","slug":"191503077923-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमजोर इंटरनेट सुविधा से एसबीआई में काम प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमजोर इंटरनेट सुविधा से एसबीआई में काम प्रभावित
Updated Fri, 18 Aug 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
नाचनी (पिथौरागढ़)। कमजोर इंटरनेट सुविधा के कारण नाचनी के भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में काम प्रभावित हो गया है। लोगों को समय पर भुगतान नहीं हो पा रहा है। उस पर कैश की कमी से लोगों को पर्याप्त रकम नहीं मिल पा रही है।
लोगों को बैंक में घंटों लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है। इंटरनेट सेवा के काम न करने से लोगों के खाते सुचारु नहीं हो पा रहे हैं। इस कारण लोगों को समय पर भुगतान नहीं हो रहा है। बैंक में होकरा, समकोट, कोटा, धामीगांव, नामिक जैसे दूरस्थ इलाकों से लोग लेनदेन के लिए पहुंचते हैं। बैंक का काम न होने के कारण लोगों को होटलों में रात बितानी पड़ती है।
होकरा के 70 वर्षीय बुजुर्ग हरक सिंह, पूर्व जिपं सदस्य महेंद्र विर्थवाल कहते हैं कि बैंक में इंटरनेट की गति धीमी होने के कारण भुगतान में दिक्कत आ रही है, लोगों को पर्याप्त रकम भी नहीं मिल रही है। बैंक 5000, 10000 से अधिक रकम का भुगतान नहीं कर पा रहा है। इन लोगों ने अव्यवस्था को दूर करने की मांग की है। उधर, शाखा प्रबंधक रवि कुमार कहते हैं कि इंटरनेट सेवा कमजोर होने से दिक्कत आ रही है। इसमें सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं।