{"_id":"6648ea6235f0c21e29071252","slug":"189-youth-appeared-in-physical-examination-for-the-post-of-scaler-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-113422-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: स्केलर पद के लिए शारीरिक परीक्षा में शामिल हुए 189 युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: स्केलर पद के लिए शारीरिक परीक्षा में शामिल हुए 189 युवा
Sat, 18 May 2024 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 18 May 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। उत्तराखंड वन विकास निगम में स्केलर की शारीरिक दक्षता परीक्षा में युवाओं ने दमखम दिखाया। शारीरिक परीक्षा के लिए पिथौरागढ़ और चंपावत जिले के 1176 युवकों और और युवतियों ने आवेदन किया है। शनिवार को हुई शारीरिक दक्षता परीक्षा में 189 युवक-युवतियों ने हिस्सा लिया।
शनिवार को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की ओर से आयोजित स्केलर पद के लिए सुरेंद्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में शारीरिक-दक्षता परीक्षा कराई गई। यूकेएसएसएससी के प्रतिनिधि सतीश चंद्र उप्रेती की देखरेख में शारीरिक दक्षता परीक्षा हुई। युवक-युवतियों ने शॉट पुट, लंबी कूद और ऊंची कूद में हिस्सा लिया।
बाद में बड़ाबे पहुंचकर युवतियों ने 14 किमी दौड़ और युवकों ने 25 किमी दौड़ में हिस्सा लिया। सतीश चंद्र उप्रेती ने बताया कि 21 मई तक युवक-युवतियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। परीक्षा संपन्न कराने में डीएलएम बिशन लाल आर्या, जिला क्रीडाधिकारी अनूप बिष्ट, जिला युवा कल्याण अधिकारी डीएन द्विवेदी सहित कई पुलिस, होमगार्ड, पीआरडी जवान और अन्य कर्मी मौजूद रहे।