फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   जेबी मेमोरियल मानस एकेडमी में तीन दिवसीय विज्ञान मेला शुरु

जेबी मेमोरियल मानस एकेडमी में तीन दिवसीय विज्ञान मेला शुरु

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
जेबी मेमोरियल मानस एकेडमी में तीन दिवसीय विज्ञान मेला शुरु
पिथौरागढ़। लोक सेेवा संचार सेवा विकास समिति की ओर से राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग के संचालित में जेबी मेमोरियल मानस एकेडमी में तीन दिवसीय विज्ञान मेला शुरू हो गया है।
विज्ञापन


कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. आरसी पांडेय और विद्यालय के निदेशक डॉ. अशोक पंत ने किया। विज्ञान मेले में जेबी मेमोरियल मानस एकेडमी, सरस्वती देव सिंह इंटर कॉलेज और हिमालया पब्लिक स्कूल के 800 से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. आरसी पांडेय ने कहा कि विज्ञान मेला विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा। विद्यालय के निदेशक डॉ. अशोक पंत ने कहा कि विज्ञान मेले का मुख्य उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक सोच पैदा करना है। विज्ञान मेले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, परीक्षण, जल परीक्षण, तथाकथित चमत्कारों की वैज्ञानिक व्याख्या, कठपुतली के माध्यम से संचार, जलवायु, मौसम परीक्षण की जानकारी दी गई। मेले में अल्प व्यय से बनी विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी, गणित को सीखने की सरल पद्धति, एलईडी बल्ब निर्माण सहित अन्य गतिविधियों के सबंध में प्रायोगिक रूप से ज्ञान प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक संचार एवं विकास समिति के अध्यक्ष योगेश भट्ट ने बताया कि विद्यार्थियों, आम जनमानस में विज्ञान के प्रति जागरूकता पैदा करने, उनकी सोच को वैज्ञानिक आधार दिया जा रहा है। कार्यक्रम में जीएस बोहरा, कंचनलता पंत, सुनीता रावत, केसी कसनियाल, भूपेंद्र नगरकोटी, बहादुर सामंत, डॉ.वंदना मेहता, विप्लव भट्ट, जीसी तिवारी, ललित सिंह महर, हेम पांडेय, सुमन बिष्ट, रिचा मेहरा, विजेंद्र पटियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed