फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   सीमा सुरक्षा की बात होने पर खौल जाता है खून

सीमा सुरक्षा की बात होने पर खौल जाता है खून

Sat, 15 Dec 2018 11:00 PM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
सीमा सुरक्षा की बात होने पर खौल जाता है खून
पिथौरागढ़। मातृभूमि की रक्षा के लिए तीन युद्ध लड़ने वाले वीर योद्धा सूबेदार (रिटायर्ड) लक्ष्मण सिंह बिष्ट (87) का खून सीमा की सुरक्षा की चर्चा होने पर आज भी खौल उठता है। यह जांबाज वर्ष 1971 के भारत-पाक युद्ध में घायल हो गए थे।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ तहसील के डुंगरी के मूल निवासी लक्ष्मण सिंह बिष्ट ने वर्ष 1962 के भारत-चीन, वर्ष 1965 और वर्ष 1971 में पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध में अदम्य साहस का परिचय दिया था। देश के लिए तीन लड़ाई लड़ने वाले यह वीर योद्धा वर्ष 1971 की भारत-पाक लड़ाई का वाकया बताते हुए कहते हैं कि इस लड़ाई में भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना के दांत खट्टे कर दिए थे। बताते हैं कि 1971 की लड़ाई में उनकी टुकड़ी जम्मू के सुचेतगढ़ में गश्त पर भी, इसी दौरान दुश्मनों की ओर से बिछाई गई बारूदी सुरंग की चपेट में आने से वह घायल हो गए। उनके पैर में कई छर्रे आ लगे थे। कहते हैं कि देश सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। कहते हैं कि देश की नई पीढ़ी को सैन्य सेवा में जाना चाहिए। 21 जून 1950 को थल सेना की 5 कुमाऊं रेजीमेंट में सिपाही पद पर भर्ती हुए जांबाज बिष्ट एक जुलाई 1978 को सूबेदार के पद से सेवानिवृत्त हुए। वह शहर के कृष्णापुरी में अपने बेटों के साथ रहते हैं।
विज्ञापन


पोते निभा रहे सैन्य परंपरा
पिथौरागढ़। जांबाज लक्ष्मण सिंह बिष्ट के बड़े पोते मोहित बिष्ट सेना में लेफ्टिनेंट हैं। छोटे पोते मर्चेंट नेवी में कार्यरत हैं। इनके बड़े पुत्र कृष्ण सिंह बिष्ट एडवोकेट हैं। छोटे पुत्र देवेंद्र सिंह बिष्ट शिक्षक हैं। पोती मैत्री और दीपाली पिथौरागढ़ के केंद्रीय विद्यालय में पढ़ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed