{"_id":"5bb7a4b0867a5535423dc7ee","slug":"181538761904-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण क्षेत्रों में गैस की आपूर्ति प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण क्षेत्रों में गैस की आपूर्ति प्रभावित
Updated Fri, 05 Oct 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। प्लांट से नियमित आपूर्ति नहीं होने से पिथौरागढ़ में सिलिंडरों का बैकलॉग दो हजार, जबकि धारचूला में 1200 पहुंच गया है। सिलिंडरों की कमी के कारण ग्रामीण क्षेत्रों की आपूर्ति प्रभावित हो रही है।
इंडेन की पिथौरागढ़ गैस एजेंसी में लगभग 22 हजार रसोई गैस उपभोक्ता और 390 व्यावसायिक गैस उपभोक्ता हैं। इन ग्राहकों को नियमित सिलिंडरों की आपूर्ति के लिए प्रतिदिन तीन वाहनों की जरूरत रहती है। बरसात में मार्ग बंद होने से हल्द्वानी स्थित प्लांट से सिलिंडरों की आपूर्ति अनियमित होने के कारण बैकलॉग बढ़कर दो हजार हो चुका है। अलबत्ता नगर में गैस एजेंसी की ओर से नियमित आपूर्ति की जा रही है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में आपूर्ति प्रभावित हुई है।
गांवों के उपभोक्ताओं को समय पर गैस नहीं मिल पा रही है। गैस एजेंसी की प्रबंधक ऊषा राणा ने बताया कि गैस की किल्लत नहीं है। नगर में सभी स्थानों पर सिलिंडरों की नियमित आपूर्ति की जा रही है। शुक्रवार को प्लांट से गैस सिलिंडरों के तीन वाहन आए। उधर, धारचूला तहसील में भी रसोई गैस सिलिंडरों का बैकलॉग 1200 पहुंच गया है। हालांकि उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडरों उपलब्ध कराए जा रहे हैं।