{"_id":"5ba527e9867a557ff265e689","slug":"181537550313-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारी दो दिनी शैक्षिक भ्रमण पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारी दो दिनी शैक्षिक भ्रमण पर
Updated Fri, 21 Sep 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। न्यायिक अधिकारियों के उत्तराखंड दर्शन कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड न्यायिक एवं विधिक अकादमी के 15 प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारी दो दिनी शैक्षिक भ्रमण पर पिथौरागढ़ पहुंचे। अकादमी के अपर निदेशक धर्मेंद्र सिंह अधिकारी के साथ आए अधिकारियों ने पहले दिन मोस्टामानू मंदिर में दर्शन करने के बाद पंडा स्थित म्यूजियम को देखा।
बाद में तहसील परिसर का भ्रमण किया। सभी प्रशिक्षु अधिकारियों का पिथौरागढ़ पहुंचने पर जिला जज राजेंद्र जोशी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुधीर तोमर, सिविल जज मनोज द्विवेदी, न्यायिक मजिस्ट्रेट सी अकरम अली ने स्वागत किया। नगर के प्राइमरी स्कूल बस्ते में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शिविर लगेगा। शिविर में प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारी प्रतिभाग करेंगे।