{"_id":"5afb15b34f1c1bea408b5879","slug":"181526404531-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा कर पति की लंबी उम्र मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा कर पति की लंबी उम्र मांगी
Updated Tue, 15 May 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़/थल/गणाईगंगोली। वट सावित्री पर्व पर जिलेभर के मंदिरों में महिलाओं की भीड़ लगी रही। महिलाओं ने वट वृक्ष का पूजन कर पति की लंबी उम्र की दुआ मांगी।
जिला मुख्यालय के घंटाकरण के शिव मंदिर में सुबह से ही महिलाओं का तांता लगा रहा। महिलाओं ने शिव मंदिर में पूजन किया। वट वृक्ष में धागा बांधा और पूजन कर पति की लंबी उम्र की कामना की। मंदिर में दोपहर तक महिलाओं का आना जारी था। उधर, थल के शिव मंदिर में स्थित वट वृक्ष की पूजा के लिए महिलाओं का तांता लगा रहा। महिलाओं ने एक-दूसरे को टीका लगाकर पर्व की शुभकामना दी।
गणाईगंगोली के सेराघाट में वीणा महादेव के मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। महिलाओं ने 150 साल पुराने वट वृक्ष की पूजा की। पंडित नवीन कोठारी ने पूजा संपन्न कराई। जिले के कई स्थानों पर महिलाओं ने मंदिरों और वट वृक्ष की पूजा की।