{"_id":"5a47d1604f1c1bce408c00f4","slug":"181514656096-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण में गौरव को पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण में गौरव को पहला स्थान
Updated Sat, 30 Dec 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। चंपावत जिले के 24 युवाओं का दस दिनी पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण शनिवार को संपन्न हो गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रदर्शन के आधार पर गौरव गिरी को प्रथम, सोनू बिष्ट को द्वितीय, पूजा गोस्वामी को तृतीय स्थान मिला। इस प्रशिक्षण का उद्घाटन चंपावत में किया गया, लेकिन प्रशिक्षण पिथौरागढ़ के गोल्फ मैदान में दिया गया।
दस दिन के प्रशिक्षण के दौरान युवाओं ने हवा में उड़ने का अभ्यास किया। कई युवा तो ऐसे थे जो पहली बार इस साहसिक खेल गतिविधि में शामिल हुए। प्रशिक्षण का समापन पर्यटन अधिकारी पीके गौतम ने किया। मुख्य प्रशिक्षक अशोक भंडारी ने बताया कि इस सीजन में हवा का रुख बेहतरीन रहता है।
इसमें पैराग्लाइडिंग में आसानी होती है। सभी प्रतिभागियों और स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए गए। समापन अवसर पर प्रशिक्षक किशोर बोहरा, शंकर खड़ायत, सावन बिष्ट, लक्ष्मण सिंह नयाल, अलंकृता खर्कवाल आदि उपस्थित थे।