{"_id":"5a43d82b4f1c1b8e698c4170","slug":"181514395691-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई, पेयजल समेत कई सुझाव आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई, पेयजल समेत कई सुझाव आए
Updated Wed, 27 Dec 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ नगर को स्मार्ट हिल स्टेशन बनाने के संबंध में हुई बैठक में सफाई, पेयजल, बिजली, यातायात, एयर एंबुलेंस की व्यवस्था आदि को लेकर कई सुझाव आए। डीएम ने कहा कि स्मार्ट हिल स्टेशन के लिए सामाजिक, राजनीतिक संगठनों और आम जनता के सुझावों के अनुरूप एक बेहतर कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
सामाजिक कार्यकर्ता ललित पंत की ओर से जिला प्रशासन को सौंपे गए विजन डाक्यूमेंट पर डीएम सी रविशंकर की अध्यक्षता में बैठक हुई। डीएम ने विजन डाक्यूमेंट की सराहना करते हुए कहा कि इसके लिए सभी को मिलकर एक बेहतर कार्ययोजना तैयार करनी होगी। डीएम ने कहा शहर एक स्मार्ट हिल स्टेशन के रूप में विकसित होगा तो लोगों को सुविधाएं आसानी से प्राप्त होंगी। पर्यटन क्षेत्र को भी इसका लाभ होगा।
ललित पंत ने कहा कि इसके लिए एक माइक्रो प्लान की आवश्यकता होगी। इसमें नगरपालिका अहम भूमिका निभा सकती है। इस दौरान पर्यटन स्थलों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने, जिले का अलग से पर्यटन नक्शा तैयार करने, पंचकर्म और योगा केंद्र खोलने का भी सुझाव आया। डीएम ने पर्यटन स्थलों का फोल्डर तैयार करने के निर्देश पर्यटन विभाग को दिए।
विज्ञापन
साथ ही लोनिवि को नगर के विभिन्न स्थानों पर पार्किंग स्थलों का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। इस दौरान पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए बड़े स्तर पर पौधरोपण करने, हर घर की छत पर सोलर सिस्टम लगाने, बेहतर संचार व्यवस्था, उच्च स्तरीय शिक्षा व्यवस्था, ईको विलेज बनाने, साहसिक खेलों के लिए उच्च स्तरीय सुविधा उपलब्ध कराने पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में विभिन्न संगठनों के लोग और अधिकारी मौजूद थे।