फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   सपनों की उड़ान में नैनीपातल रहा चैंपियन

सपनों की उड़ान में नैनीपातल रहा चैंपियन

Fri, 24 Nov 2017 10:42 PM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
सपनों की उड़ान में नैनीपातल रहा चैंपियन
पिथौरागढ़। संकुल संसाधन केंद्र कुमलतानाघर की सपनों की उड़ान प्रतियोगिता में जूनियर हाइस्कूल नैनीपातल चैंपियन रहा। गणकोट और नैनी संकुल संसाधन केंद्रों में भी सपनों की उड़ान प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विज्ञापन


संकुल संसाधन केंद्र के समन्वयक डॉ. भगवती प्रसाद पाठक के दिशा-निर्देशन में जूनियर हाइस्कूल नैनीपातल की प्रधानाध्यापिका लीला साह की अध्यक्षता में हुई प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि जगदीश चंद्र कापड़ी थे। नाटक में जूनियर हाइस्कूल नैनीपातल पहले स्थान पर रहा।
विज्ञापन


बहुआयामी शैक्षिक स्टाल में जीआईसी टोटानौला की शालिनी पुनेठा ने पहला स्थान पाया। आविष्कार प्रदर्शनी में जूनियर हाइस्कूल सौड़लेख के नीरज ने पहला स्थान प्राप्त किया। भाष्करानंद पाठक, मोहन चंद्र द्विवेदी, गंगा जेठी, निर्मला तिवारी, पूनम कुमारी, चंपा उपाध्याय, अनीता जोशी, किरन जोशी, हेमा धामी आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संकुल संसाधन केंद्र गणकोट में सपनों की उड़ान प्रतियोगिता का उद्घाटन शशिकला जोशी ने किया। प्राथमिक वर्ग की निबंध और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में टकाड़ी की अंशिका, चित्रकला बड़ोली की हिमांशी भट्ट, कविता पाठ में बड़ोली की दीया पहले स्थान पर रहीं। लोकगीत, लोकनृत्य में बड़ोली पहले स्थान पर रहा। क्विज प्रतियोगिता में केएनयू जीआईसी के सहदेव और अनिल की जोड़ी पहले स्थान पर रही।


संकुल समन्वयक नरेश पुनेठा ने खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए। सीआरसी नैनी में जूनियर वर्ग की निबंध प्रतियोगिता आदर्श विद्यालय नैनीसैनी की निकिता लोहिया ने जीती। चित्रकला प्रतियोगिता में कन्या जूनियर हाइस्कूल लेलू के सुशील कुमार, आविष्कार प्रदर्शनी नैनीसैनी के योगेश ज्याला पहले स्थान पर रहे। अध्यक्षता समन्वयक गोविंद बल्लभ भट्ट ने की। उपेंद्र जोशी, भगवती उप्रेती, कमला कापड़ी, इंद्रा कापड़ी, शांति गिरी, पुष्पा कन्याल आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed