{"_id":"59fdf1c94f1c1b6d548badd0","slug":"181509814729-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्सी वालों की मनमानी की शिकायत पर एसपी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्सी वालों की मनमानी की शिकायत पर एसपी गंभीर
Updated Sat, 04 Nov 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़-थल और पिथौरागढ़-टनकपुर मार्ग पर जहां पर मन आई टैक्सियों की अदला-बदली की शिकायत मिलने, त्योहारों के समय वाहनों में ज्यादा भीड़ बढ़ने पर यात्रियों से मनमाना किराया वसूलने की शिकायतों को पुलिस अधीक्षक अजय जोशी ने गंभीरता से लिया है। उनके निर्देश पर पुलिस क्षेत्राधिकारी शेखर सुयाल ने टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों और यातायात पुलिस के कर्मचारियों के साथ बैठक ली।
बैठक में बताया कि पिथौरागढ़ से टनकपुर को यात्रियों को ले जाने वाले टैक्सी चालक लोहाघाट से पहले ही यात्रियों को उतारकर दूसरी टैक्सी में बैठा देते हैं। यह क्रम पिछले कई वर्षों से चला आ रहा है। बताया गया कि टनकपुर से पिथौरागढ़ को यात्रियों को लाने वाले टैक्सी चालक और पिथौरागढ़ से चलने वाले टैक्सी चालक के बीच पहले से ही यह तय रहता है कि निर्धारित स्थान पर यात्रियों की अदला-बदली करेंगे। ऐसा करने से यात्रियों को भारी दिक्कत उठानी पड़ती है। ठीक यही तरीका पिथौरागढ़ से थल जाने वाली सड़क पर भी चलता है।
देवलथल या बुंगाछीना में वाहनों की अदला-बदली हो जाती है। त्योहारों के समय यात्रियों की मजबूरी का फायदा भी टैक्सी वाले खूब उठाते हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कोतवाली पुलिस और यातायात पुलिस को निर्देश दिए कि यात्रियों के साथ होने वाले अनुचित व्यवहार पर शीघ्र अंकुश लगाया जाए।
विज्ञापन
टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष दीपक लुंठी ने कहा कि यदि कोई टैक्सी चालक मनमानी करता है तो उसकी जानकारी यूनियन के पदाधिकारियों को दी जाए। बैठक में यातायात निरीक्षक दरबान सिंह, टैक्सी यूनियन के गणेश जंग, मन्नू ठकुराठी आदि थे।