{"_id":"59e63df14f1c1bce538b7fdd","slug":"181508261361-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेहरन, हिमानी, सूरज, नेहा को सर्वश्रेष्ठ बॉक्सर का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेहरन, हिमानी, सूरज, नेहा को सर्वश्रेष्ठ बॉक्सर का खिताब
Updated Tue, 17 Oct 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। खेल विभाग की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय मुक्केबाज प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। एलीट पुरुष वर्ग में 22 अंक अर्जित कर ऊधमसिंह नगर, एलीट महिला वर्ग में 19 अंक लेकर पिथौरागढ़, यूथ बालक और बालिका वर्ग में क्रमश: 38 और 13 अंक प्राप्त कर काशीपुर की टीम चैंपियन बनीं। एलीट पुरुष वर्ग में ऊधमसिंह नगर के सेहरन संधू, महिला वर्ग में पिथौरागढ़ की हिमानी पंत, यूथ बालक वर्ग में काशीपुर के सूरज माजिला, बालिका वर्ग में पिथौरागढ़ की नेहा कसन्याल को सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज का खिताब दिया गया। चैंपियन और सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाजों को वित्त मंत्री प्रकाश पंत के सौजन्य से ट्राफी दी गई।
46-49 भार वर्ग में अल्मोड़ा के बहादुर सिंह राणा ने स्वर्ण, देहरादून के सारंग गुरंग ने रजत, काशीपुर के हिमांशु सिंह और ऊधमसिंह नगर के मोहम्मद साहिद आलम ने कांस्य पदक जीता। 49-52 भार वर्ग में ऊधमसिंह नगर के अरविंद कुमार को स्वर्ण, काशीपुर के अर्जुन लुंठी को रजत, बागेश्वर के सुरेंद्र देवली, देहरादून के जसपाल सिंह को कांस्य पदक मिला।
52-56 भार वर्ग में ऊधमसिंह नगर के सेहरन संधू को स्वर्ण, काशीपुर के भूपेंद्र ढोकली को रजत, उत्तराखंड पुलिस के अमित कुमार, देहरादून के संजय चौहान को कांस्य पदक मिला। 56-60 भार वर्ग में चंपावत के रमेश सिंह को स्वर्ण, पुलिस के सूरज धामी को रजत, हरिद्वार के अश्वनी त्यागी, उत्तरकाशी के अमन कुमार को कांस्य पदक मिला। 60-64 भार वर्ग में अल्मोड़ा के बिट्टू कनवाल को स्वर्ण, पुलिस के राहुल सिंह को रजत, देहरादून के वरुण फर्त्याल और नैनीताल के मोहित केसरवानी को कांस्य पदक मिला।
विज्ञापन
64-69 भार वर्ग में पुलिस के मनोज सिंह को स्वर्ण, चंपावत के रोहित परिहार को रजत, कोटद्वार के अजय सिंह रावत, ऊधमसिंह नगर के जितेंद्र सिंह जोरा को कांस्य पदक मिला। 69-75 भार वर्ग में ऊधमसिंह नगर के सुमित कुमार ने स्वर्ण, देहरादून के आदित्य रावत ने रजत, बागेश्वर के कमल नगरकोटी, रुद्रप्रयाग के मनीष नेगी ने कांस्य पदक जीता। 75-81 भार वर्ग में पुलिस के जगत सिंह बेलाल ने स्वर्ण, देहरादून के सिद्धार्थ खंडूरी ने रजत, उत्तरकाशी के रोबिन सिंह, हरिद्वार के संजू ने कांस्य पदक जीता। 81-91 भार वर्ग में देहरादून के अजीत नेगी ने स्वर्ण, ऊधमसिंह नगर के जय सक्सेना ने रजत, पुलिस के धन सिंह ने कांस्य पदक जीता।
91 प्लस में देहरादून के देवाशीष ने स्वर्ण, ऊधमसिंह नगर के आशीष कुमार ने रजत, कोटद्वार के सौरभ नौटियाल, पुलिस के वीरेंद्र चंद ने कांस्य पदक जीता। मुख्य अतिथि अर्जुन पुरस्कार विजेता हरि दत्त कापड़ी, अति विशिष्ट अतिथि उत्तराखंड मुक्केबाज संघ के अध्यक्ष मुकर्जी निर्वाण, विशिष्ट अतिथि जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेंद्र लुंठी ने पदक विजेता खिलाड़ियों और निर्णायकों को पुरस्कार दिए। जिला क्रीड़ाधिकारी संजीव पौरी ने सभी का आभार जताया।