{"_id":"682cb73cc3fcd7e40404e967","slug":"180-students-got-placement-in-three-years-pithoragarh-news-c-230-1-pth1004-128028-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: तीन साल में 180 विद्यार्थियों का हुआ प्लेंसमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: तीन साल में 180 विद्यार्थियों का हुआ प्लेंसमेंट
Tue, 20 May 2025 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 20 May 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नन्ही परी सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज में पिछले तीन वर्षों में लगभग 180 विद्यार्थियों को प्लेंसमेंट दिया गया है। कॉलेज में इस नए शिक्षा सत्र से प्लेंसमेंट सॉफ्टवेयर को लांच किया गया है। अब विद्यार्थियों को पहले के मुकाबले अधिक प्लेंसमेंट मिलने की उम्मीद है। इंजीनियरिंग कॉलेज में पांच ट्रेड कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रानिक, मकैनिकल, सिविल, बीसीए संचालित हैं। पिछले तीन वर्षों में लगभग 180 विद्यार्थियों को टीसीएस, टाटा इलेक्ट्रानिक, इनफोसिस जैसी कंपनियों में प्लेंसमेंट दिया गया है। कई विद्यार्थी सरकारी संस्थानों में चयनित हुए हैं। वर्तमान में 350 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। कॉलेज प्रबंधन के मुताबिक विद्यार्थी प्लेंसमेंट सॉफ्टवेयर की सहायता से अपनी सरकारी प्रतियोगी परीक्षा सहित अन्य निजी संस्थानों में भी इंटरव्यू की तैयारी कर प्लेंसमेंट के अधिक अवसर प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन