{"_id":"5f1c7f358ebc3e63a9303c18","slug":"18-new-corona-cases-found-in-pithoragarh-pithoragarh-news-hld3910587119","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में कोरोना के 18 नए मामले मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में कोरोना के 18 नए मामले मिले
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश महामंत्री के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद मुनस्यारी बाजार बंद रहा। संवाद न्यूज एजेंस?
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जिले में शनिवार को कोरोना के 18 मामले सामने आए। इसके बाद कुल केसों की संख्या 112 हो गई है। सीएमओ डॉ.एचसी पंत ने बताया कि शनिवार को डीडीहाट में 10 जबकि धारचूला में आठ मामले पॉजिटिव आए। जिले में इस समय 56 एक्टिव केस कोरोना के हैं। एक ही दिन में 18 मामले सामने आने से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
बेड़ीनाग में बैंक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आने से हड़कंप
बेड़ीनाग। नगर में एक बैंक कर्मचारी की पॉजिटिव रिर्पोट आने से हड़कंप मचा हुआ है। शनिवार बैंक कर्मी को पिथौरागढ़ भेज दिया गया। नोडल अधिकारी डॉ. नीरज कोहली ने बताया की चौकोड़ी में करीब 53 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए नगर पंचायत ने नगर में सेनेटाइजेशन किया। वहीं भाजपा प्रदेश महामंत्री कोरोना पॉजिटिव आने के बाद 30 लोगों सैंपल लिए गए थे। सीएचसी प्रभारी डॉ. देवेश टम्टा ने बताया की पहले भेजे गए सैंपल में तीन लोग पॉजिटिव निकले थे। जिसमें से दो लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं।
मुनस्यारी, मदकोट और धारचूला बाजार बंद
मुनस्यारी/धारचूला। भाजपा प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद मुनस्यारी और मदकोट बाजार बंद कर दिए गए हैं। व्यापार मंडल मुनस्यारी ने दो और मदकोट ने तीन दिन के लिए मदकोट बाजार पूरी तरह बंद कर दिया गया है। सिर्फ दवा और डेरी खुली रहेंगी। बंगापानी बाजार रविवार और सोमवार दो दिन बंद रहेगा। बंगापानी व्यापार संघ ने यह निर्णय लिया। इधर धारचूला में भाजपा प्रदेश महामंत्री की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद धारचूला बाजार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की सहमति के बाद शनिवार केे बंद रहा। बाजार रविवार को भी बंद रहेगी। सोमवार से शुक्रवार तक दुकानें सुबह2 से 8बजे तक खुली रहेंगी।