{"_id":"5cd9a99fbdec22072c3314d8","slug":"171557768607-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेमेस्टर परीक्षाओं की तिथि में बदलाव की मांग को लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेमेस्टर परीक्षाओं की तिथि में बदलाव की मांग को लेकर प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से जारी किए गए सेमेस्टर परीक्षाओं की तिथि से पिथौरागढ़ महाविद्यालय के छात्र भड़क गए हैं। छात्र नेताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन से 15 मई से प्रस्तावित की गई परीक्षा तिथि में शीघ्र परिवर्तन करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
सोमवार को छात्र संघ अध्यक्ष राकेश जोशी के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए छात्र नेताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय की ओर से 15 मई से सेमेस्टर परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी है। जबकि लोक सभा चुनावों के बाद महाविद्यालय में स्ट्रांग रूम बनाने से शैक्षणिक गतिविधियां बंद हैं। परीक्षा हॉल और परिसर सील होने से छात्र-छात्राओं को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। छात्र नेता दक्ष चौहान ने कहा कि 23 मई को मतगणना है। इसलिए मतगणना के बाद की तिथि से सेमेस्टर परीक्षाएं आयोजित करनी चाहिए। सभी छात्र नेताओं ने कहा कि यदि परीक्षा तिथि में बदलाव नहीं किया गया तो छात्र-छात्राओं को असुविधा का सामना करना पड़ेगा।
प्रदर्शन करने के बाद छात्रों ने जिलाधिकारी के माध्यम से कुलपति को ज्ञापन भेजा। प्रदर्शन और ज्ञापन भेजने वालों में चंद्रमोहन पांडेय, भास्कर, भगवान बिष्ट, निखिल सार्की, महेंद्र देउपा, ऋषभ कल्पासी, रमेश बिष्ट, सूरज गिरी, विकास भट्ट, पवन, रवींद्र रावल, तनुज जुकरिया, सुधांशु जोशी, कपिल सामंत, पवन शर्मा, धीरज सार्की आदि छात्र शामिल थे।