{"_id":"5bdc929bbdec22697d28b26e","slug":"171541182107-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलो-चलो री सखी सब देखन को रघुनंदन रथ चढ़ि आवत हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलो-चलो री सखी सब देखन को रघुनंदन रथ चढ़ि आवत हैं
Updated Fri, 02 Nov 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्कोट (पिथौरागढ़)। अस्कोट की रामलीला का राम राज्याभिषेक के साथ समापन हो गया है। समापन पर राज दरबार की शोभायात्रा निकाली गई। लोग चलो-चलो री सखी सब देखन को रघुनंदन रथ चढ़ि आवत हैं, सियाराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न हनुमंत चंवर डुलावत है, गीत गा रहे थे।
मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रशांत भंडारी ने कहा कि रामलीला संचालन में जो भी कमियां आ रही हैं, उन्हें दूर किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि अर्पण संस्था की सचिव रेनू ठाकुर थीं। समापन पर लक्की ड्रा निकाला गया। इसमें हिनकोट के नीरज कुमार की एलईडी टीवी, सलम गांव के देवेंद्र कुंवर के नाम साइकिल, हिनकोट की रेखा देवी के नाम होम थियेटर निकला। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में तरुण कुटियाल पहले स्थान पर रहे।
मुस्कान बसेड़ा दूसरे, अवनी पाल तीसरे स्थान पर रहीं। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष होशियार सिंह पाल, वक्ता मैनेजर एनडी पंत ने सभी का आभार जताया।
बिषाड़ की रामलीला में हुआ अंगद-रावण संवाद
पिथौरागढ़। बिषाड़ की रामलीला में अंगद-रावण संवाद हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र वल्दिया थे। मुख्य अतिथि ने रामलीला कमेटी को 6 तिरपाल देने का आश्वासन दिया। रामलीला कमेटी ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। वहीं, वड्डा की रामलीला राम राज्याभिषेक के साथ संपन्न हो गई है। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कमलराज कार्की ने सभी का आभार जताया। कमेटी के कोषाध्यक्ष उपेंद्र खर्कवाल ने आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि नरेंद्र सौन थे।
विज्ञापन
बांस मेल्टा में रामलीला 10 से
पिथौरागढ़। बांस मेल्टा में इस बार 10 नवंबर से रामलीला होगी। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष दुर्गा सिंह, कोषाध्यक्ष मनोज खत्री ने बताया कि इन दिनों कलाकारों को अभिनय और गायन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।