{"_id":"5bdc9294bdec220a7e0f8122","slug":"171541182100-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दुकानदारों के पास नहीं मिला फूड लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दुकानदारों के पास नहीं मिला फूड लाइसेंस
Updated Fri, 02 Nov 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को विभिन्न स्थानों पर 25 दुकानों का निरीक्षण किया। इनमें से 15 दुकानदारों के पास फूड लाइसेंस नहीं मिला। इस पर टीम ने सभी को नोटिस जारी कर 15 दिन में लाइसेंस बनाने के निर्देश दिए।
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. आरएस कठायत के नेतृत्व में टीम ने कनालीछीना, ओगला, जौलजीबी, बलुवाकोट और धारचूला में अभियान चलाकर 25 दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने 15 किलो मावा, 18 किलो मिठाई, सात किलो दूषित और बासी जलेबी नष्ट की। साथ ही मिठाई के तीन, बेकरी रस का एक और चाय का एक नमूना लिया। पांचों नमूनों को जांच के लिए रुद्रपुर स्थिति प्रयोगशाला भेजा गया है।
डॉ. कठायत ने दुकानदारों को सफाई का विशेष ध्यान रखने और खाद्य सामग्री में मिलावट नहीं करने के सख्त निर्देश दिए। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन कुमार, भगवत उपाध्याय, कृष्ण कुमार मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
छह दुकानदारों का चालान किया
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। सड़क पर दीपावली का सामान लगाने वाले छह दुकानदारों का पुलिस ने चालान किया। पुलिस और नगर पंचायत ने व्यापारियों को पहले ही खाद्य गोदाम जाने वाली सड़क पर दीपावली का बाजार लगाने को कहा था। बाजार में खड़े 26 वाहनों का भी पुलिस ने चालान किया। अभियान में थाना प्रभारी पीआर आगरी और नगर पंचायत के कर्मचारी शामिल थे।