{"_id":"5b6f200e4f1c1bed258b4645","slug":"171534009358-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा कर्मचारियों ने उपवास रखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा कर्मचारियों ने उपवास रखा
Updated Sat, 11 Aug 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। प्रदेश में वर्षों से कर्मचारी संगठनों में कब्जा जमाए प्रतिनिधियों के खिलाफ अब युवा कर्मचारी लामबंद होने लगे हैं। ऐसे कर्मचारी संगठनों के दो गुटों के विरोध में जिले के युवा कर्मचारियों ने उपवास रखकर विरोध जताया। युवा कर्मियों ने दोनों गुटों से एक महासंघ बनाकर सरकार से लोहा लेने की मांग उठाई।
रामलीला मैदान में पुरानी पेंशन बहाली मंच के जिलाध्यक्ष विजेंद्र लुंठी और एजुकेशनल मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सौरभ चंद के नेतृत्व में युवा कर्मियों ने सामूहिक उपवास रखा। इस दौरान विक्रम नेगी ने कहा कि कर्मचारियों की प्रमुख समस्या पुरानी पेंशन बहाली, पदोन्नति में शिथिलीकरण, एसीपी का लाभ और भत्तों की मांग को लेकर प्रदेश में कर्मचारी संगठनों के अलग-अलग धड़ों द्वारा अपने-अपने तरीके से आंदोलन चलाया जा रहा है। इससे कर्मचारियों के बीच में दरार पैदा हो गई है।
त्रिलोक जंगपांगी ने कहा कि एक ही कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी दो धड़ों में बंटकर एक दूसरे को हीनभावना से देख रहे हैं। रोहित उप्रेती ने कहा कि कर्मचारियों के बीच मनमुटाव बढ़ता जा रहा है। इसके निराकरण के लिए दोनों धड़ों को एक होकर महासंघ बनाना होगा। सामूहिक उपवास में भुवन तिवारी, संजय सिंह, अब्दुल नसीम, रघुवीर सिंह, पंकज सिंह खनका, पुष्कर सिंह, भुवन पंत, सुरेंद्र पंत, दिनेश सिंह पांगती आदि थे।
विज्ञापन
निम्न स्तर की वर्दी से लोनिवि कर्मियों में आक्रोश
पिथौरागढ़। लोक निर्माण विभाग नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्र में कार्यरत कर्मियों को निम्न स्तर की वर्दी देने पर आक्रोश जताया गया। संघ भवन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता नंद किशोर जोशी ने की। शंकर सिंह ने बताया कि उच्च हिमालयी क्षेत्र में कार्यरत कर्मियों को जो वर्दी दी जा रही है, वह बहुत ही निम्न स्तर की है। उन्होंने कर्मचारियों का नियमितीकरण करने, वर्कचार्ज से सेवानिवृत्त हुए कर्मियों को पेंशन का लाभ देने की मांग उठाई। बैठक में बताया गया कि 17 अगस्त को समस्याओं के समाधान के लिए देहरादून में रैली निकाली जाएगी। अधिकाधिक कर्मियों से इसमें प्रतिभाग करने का आह्वान किया गया। बैठक में संघ जिलाध्यक्ष नंद किशोर जोशी, मंत्री नरेंद्र सिंह महर, प्रयाग दत्त जोशी, पुष्कर सिंह, राजेंद्र कुमार तिवारी, नरेंद्र महर, चंदन सिंह बिष्ट, विरेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, गणेश राम, मान सिंह, देवेंद्र सिंह, राम दत्त अवस्थी आदि थे।