{"_id":"5adcc4d94f1c1b87098b5cf5","slug":"171524417753-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्सी खाई में गिरी, पांच की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्सी खाई में गिरी, पांच की मौत
Updated Sun, 22 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैतड़ी/झूूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल के प्रदेेश संख्या सात के डोटी जिले में एक यात्री वाहन के खाई में गिरने से पांच यात्रियों की मौत हो गई है, जबकि एक दर्जन यात्री घायल हुए हैं। घायलों को नेपालगंज अस्पताल भर्ती कराया गया है।
शनिवार शाम यात्रियों से भरी एक टैक्सी दिपायल से जोरगांव की ओर जा रही थी। तभी एक बरसाती नाले पर वाहन अनियंत्रित हो गया और 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इससे यात्रियों में चीखपुकार मच गई। नेपाल प्रहरी के जवानों ने स्थानीय लोगों के साथ बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को खाई से निकालकर सड़क पर लाया गया। इस बीच जोरगांव निवासी खिंतुरी भूल (40), कटीसारखी (32), सूरज भूल (14) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि अस्पताल में इलाज के दौरान झाकिरी (35) और धौला देवी (28) की मौत हो गई।
वाहन का ओवरलोड होना हादसे की वजह माना जा रहा है। वाहन में चालक समेत 21 लोग सवार थे, जबकि वाहन की अधिकतम क्षमता 13 सीटों की थी। इस दुर्घटना में चालक समेत 12 यात्रियों को भी चोट आई है। हालांकि इनकी हालत खतरे से बाहर है। सभी घायलों का नेपालगंज अस्पताल में इलाज चल रहा है। नेपाली प्रशासन ने सड़क हादसे की जांच की निर्देश दे दिए हैं।