फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   छात्रावास में भोजन की गुणवता पर भड़के छात्र

छात्रावास में भोजन की गुणवता पर भड़के छात्र

Mon, 05 Mar 2018 11:03 PM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
छात्रावास में भोजन की गुणवता पर भड़के छात्र
भोजन की गुणवत्ता सुधारने की मांग - फोटो : अमर उजाला
पिथौरागढ़। अंबेडकर छात्रावास में भोजन की गुणवत्ता से नाराज छात्र भड़क उठे हैं। नाराज छात्रों ने विभाग पर तीन सालों से भोजन की गुणवत्ता से समझौता करने का आरोप लगाया है। मीनू के मुताबिक भोजन न देने पर बहिष्कार की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

सोमवार को छात्रावास अध्यक्ष किशोर कुमार के नेतृत्व में कई छात्रों ने छात्रावास में प्रदर्शन किया। उन्होंने समाज कल्याण विभाग पर भोजन की गुणवत्ता को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। कहा कि सुबह-शाम तय नाश्ता, दोपहर और रात में भोजन मीनू के मुताबिक नहीं दिया जा रहा है। भोजन में निर्धारित पौष्टिक पदार्थ शामिल नहीं रहते। छात्र रोटी-सब्जी, दाल-चावल से ही दिन गुजार कर रहे हैं। गुणवत्ता पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। छात्रों ने बताया कि पिछले तीन साल से भोजन आपूर्ति का यही ढर्रा चल रहा है। प्रबंधन को बार-बार शिकायत की जा रही है। लेकिन विभाग छात्र हितों के सवाल पर चुप्पी साधे बैठा है।
विज्ञापन

आक्रोशित छात्रों ने गुणवत्ता से समझौता करने पर भोजन के बहिष्कार की चेतावनी भी दी। छात्रों ने कहा कि छात्रावास के कई छात्रों को नियमित छात्रवृत्ति नहीं मिल पा रही है। इससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन करने वालों में अजय, रोहित, नीरज, प्रदीप, प्रमोद, हयात, विनोद, ज्ञानेश आदि थे। छात्रावास अध्यक्ष किशोर राम का कहना है कि इस बार अभी तक छात्रों को निर्धारित छात्रवृत्ति नहीं दी गई है। प्रशासन से जल्द छात्रवृत्ति जारी करने की मांग भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed