{"_id":"5a9593054f1c1ba3378b663a","slug":"171519751941-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘रघुनंदन खेलें होरी, अवधपुरी में धूम मची है’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘रघुनंदन खेलें होरी, अवधपुरी में धूम मची है’
Updated Tue, 27 Feb 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। नगर क्षेत्र में बैठकी होली की धूम मची है। विभिन्न रागों पर आधारित बैठकी होली में लोग बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। पैरालीगल स्वयंसेवक महेश चंद्र पंत के आवास में हुई बैठकी होली में वयोवृद्ध होल्यार परसी लाल वर्मा ने-रघुनंदन खेलें होरी, अवधपुरी में धूम मची है, गाकर रागों पर आधारित बैठकी होली की शुरुआत की।
भगवती प्रसाद जोशी ने राग काफी पर आधारित-तू मृत्यु लोक में आयो, भृगतारिणी गंगे, होली गीत सुनाया। ओम प्रकाश वर्मा ने-जटन विराजत गंग, भोले नाथ दिगंबर, केंद्रीय विद्यालय के संगीत अध्यापक कैलाश कुमार ने- होली खेलत नंदलाल, सखिन संग, ललित भंडारी ने-तब जानूं हो खिलाड़ी, जो मोसे खेलोगे बिहारी, संजय पंत ने-ये कैसी प्रीत लगाई, श्याम तुम बड़े हरजाई, राजकुमार ने-पिया संग खेलूंगी होरी, मचल रहा मोरा जोबन, चंद्र प्रकाश ने- मुरली न बजाओ बिहारी लाल, गाया। तबले पर कवींद्र बिष्ट ने संगत दी। इस मौके पर मनोज पंत, भुवन भंडारी आदि मौजूद थे।